कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बंदूक तानने वाले कॉस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर रायफल तानने वाले कॉस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कमलनाथ पर रायफल तानने वाले कॉस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही इस मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है जोकि इसकी जांच करेगी। आपको बता दें कि कमलनाथ पर शुक्रवार दोपहर को एक पुलिसकर्मी ने बंदूक तान दी। ये जवान उनकी सुरक्षा में लगा था। यह घटना उस वक्त घटी जब कमलनाथ छिंदवाड़ा एयरपोर्ट पर अपने प्राइवेट विमान में बोर्ड करने के लिए जा रहे थे। आरोपी कॉस्टेबल का नाम रत्नेश पवार है, जिसने अपने उपर लगे आरोप से साफ इनकार किया है।

kamalnath

इस पूरे मामले पर सांसद कमलनाथ की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं मौक मौजूद रहे जय मोहरे नाम के शख्स ने का कहना है कि "साहब (कमलनाथ) प्लेन की सीढियां चढ़ रहे थे, तभी उन्होंने पीछे मुड़कर लोगों का अभिवादन किया। मैं जैसे ही पलटा तो मैंने देखा कि कॉन्स्टेबल रत्नेश पवार की गन सीढियों की तरफ थी। तभी उसे पकड़ लिया गया।" वहीं दूसरे चश्मदीद सुरेश कपाले का कहना है, "कमलनाथ जी जैसे ही दूसरे गेट से एयर स्ट्रीप तक पहुंचे। उस दौरान ऐसा लगा था कि कॉन्स्टेबल ने उनकी तरफ गन तानी, लेकिन हमने इसे अनदेखा कर दिया। इसके बाद दोबारा प्लेन के पास भी गेट के पास भी ऐसा ही कुछ किया। इसकी शिकायत मैंने मौके पर मौजूद कुंडीपुरा टीआई रत्नेश मिश्रा से की। फटकार लगाने पर कॉन्स्टेबल ने कहा कि उसने कंधे से बंदूक फिसल गई थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी कॉस्टेबल पर पहले भी आरोप लगे हैं। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी रत्नेश पवार को पहले भी दो बार सस्पेंड किया जा चुका है। साल 2010 और 2012 में बिना किसी की इजाजत के ड्यूटी से गायब रहने के कारण उसे सस्पेंड किया गया था। इस फिलहाल आरोप रत्नेश पवार के खिलाफ जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें- यूपी: घर में बने अवैध बूचड़खाने में 300 किलो मांस, गोकशी करते दो गिरफ्तार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+