एमपी ने उठायी ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग
कोलकाता। सारदा चिट फंड मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। सारदा घोटाले में जेल में बंद कुणाल घोष ने ममता की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से सबसे ज्यादा फायदा ममता बनर्जी को हुआ है। लिहाजा ममता की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए।

अदालत की सुनवाई से बाहर आने के दौरान घोष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सवाल उठाया कि जब सीबीआई इस घोटाले की जांच कर ही रही है तब पुलिस झूठे मामलों में फंसाकर मुझे क्यों परेशान कर रही है? अगर उसमें हिम्मत है तो वह ममता बनर्जी को गिरफ्तार करे। सबसे ज्यादा लाभ मुख्यमंत्री ने लिया है इस घोटाले से।
गैरतलब है कि राज्यसभा सदस्य घोष ने जेल के अंदर 15 नवंबर को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस घोष को खींचकर जेल वैन में ले गई, ताकि वह मीडिया से ज्यादा बात न कर पाएं।
शारदा घोटाला मामले में पिछले वर्ष नवंबर में गिरफ्तारी के बाद से कुणाल घोष सलाखों के पीछे हैं। इससे पहले ममता बनर्जी, शारदा कंपनी के प्रमुख और घोटाले के कथित सूत्रधार सुदीप्त सेन के साथ उनसे भी पूछताछ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications