Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 81वें जन्मदिन पर मां ने बेटे मिलिंद सोमन के साथ किया पुश-अप्श, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

81वें जन्मदिन पर मां ने बेटे मिलिंद सोमन के साथ किया पुश-अप्श,वीडियो देख रह जाएंगे दंग

मुंबई। बॉलीवुड कलाकार मिलिंद सोमन वर्षों से अपनी फिटनेस और वर्कआउट से लोगों को जमकर प्रभावित करते आए हैं। वहीं आए दिन सुपर मॉडल मिलिंद अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्‍होंने जो वीडियो शेयर किया वो सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही बटोर रहा है और खूब शेयर किया जा रहा है। आपको भी ये वीडियो देखकर जरुर ताज्जुब होगा। दरअसल, इस बार ये वीडियो मिलिंद सोमन का नहीं बल्कि उनकी 81 वर्षीय मां का है जिसमें वो पुश-अप्‍स करती नजर आ रही है।

मिलिंद सोमन ने मां से 81 वें बर्थडे पर करवाया पुश-अप्‍श

मिलिंद सोमन ने मां से 81 वें बर्थडे पर करवाया पुश-अप्‍श

मिलिंद सोमन ने इस बार अपनी मम्मी के बर्थडे पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मिलिंद अपनी 81 साल की मम्मी को पुश अप्स करवा रहे हैं। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है मॉडल मिलिंद की फिटनेस वर्कआउन में उनकी 81 वर्षीय मां और पत्नी अंकिता कोनवार भी साथ देती हैं। मिलिंद ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनकी 81 वर्षीय मां पुश अप्‍स करती हुई नजर आ रही हैं।

मिलिंन ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

मिलिंन ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

मिलिंद सोमन ने अपनी मां उषा सोमन का वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि " 3 जुलाई 2020. लॉकडाउन में जन्मदिन के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए। 15 पुशअप्स के साथ पार्टी और गुड़ वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है। हैपी बर्थडे आई। हमेशा मुस्कुराते रहिए। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मिलिंद की पत्नी ने लिखी ये बात

मिलिंद की पत्नी ने लिखी ये बात

इस वीडियो में उनकी 81 वर्षीय मां साड़ी में पुश अप्‍श करती नजर आ रही हैं। वो पुश अप्‍श करते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने भी इंस्टाग्राम पर परिवार की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि मिलिंद की मां उषा सोमन ने बाली में अपना 80 वां जन्मदिन स्कूबा डाइविंग में मनाया था और इस साल, वह जाम्बिया में बंजी जंपिंग की योजना बना रही थी लेकिन कोरोना के कारण हमने उनका बर्थडे घर में मनाया। अंकिता ने लिखा, "भले ही वह दुनिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम अभी भी बहुत खुश हैं और अपना जन्मदिन खुशहाल घर में मना सकते हैं।"

मिलिंद और उनके परिवार की फिटनेस का है ये राज

बता दें 54 साल की उम्र में भी मिलिंद सक्रिय जीवन शैली और उसके पास एक समर्पित फिटनेस आहार है जो युवाओं को अच्छे जीवन के बारे में सबक दे सकता है।एक खिलाड़ी होने के अलावा, वह एक राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी रहे हैं। हालांकि, उनके फिट शरीर का रहस्य कुछ अनोखा और असाधारण है। सोमन जिम नहीं जाते है लेकिन संतुलित आहार लेने के साथ हर दिन वॉक और जमकर एक्‍सरसाइज करते है। वह किसी विशिष्ट आहार का पालन नहीं करता है लेकिन स्वस्थ भोजन खाना पसंद करते है। वे स्‍वयं को फिट रखने के लिए सिगरेट नहीं हैं । वह आम तौर पर साढ़ दस बजे तक सो जाते और सुबह 5 बजे उठकर जमकर व्‍यायाम, वाकिंग समेत अन्‍य वर्कआउट करते हैं। मिलिंद सुमन अपने परिवार से इकलौते नहीं है जो एक प्रभावशाली फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। उन्‍होंने ये जो इस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है उससे साफ पता चलता है, कि केवल वो ही नहीं उनके परिवार का हर सदस्‍य अपनी फिटनेस को लेकर सजग हैं।

मिलिंद ने इससे पहले अपनी मां के साथ रस्‍सी कूदते हुए वीडियो किया था शेयर

मां उषा सोमन का ये वीडियो वाररल होने के बाद यूजर उनकी सरहाहना करने के साथ साथ फिट रहने के और टिप्‍स मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अई हमारे लिए प्रेरणा हैं।"आपकी माँ को जन्मदिन मुबारक हो। काश मैं भी उसकी उम्र में उसकी तरह मजबूत होता। मिलिंद सोमन फिटनेस की रेस में हमेशा आगे रहते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मम्मी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उनके साथ रस्सी कूदते नजर आ रहे थे। इसके अलावा मिलिंद सोमन ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ छत पर मदर्स डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे थे। एक अन्‍य यूजर न लिखा वह सुपर प्रेरणादायक है। मालूम हो कि मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई में रह रहे हैं। लॉकडाउन में भी वो आए दिन प्रेरणादायी वीडियो शेयर कर लोगों को फिटनेस के लिए जागरुक कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+