मां ने नवजात को जमीन में जिंदा गाड़ा, दो घंटे से जमीन में तड़पते बच्चे को किसान दंपत्ति ने बचाया
क्या कोई मां इतनी निर्दयी हो सकती है, जो बच्चे को जन्म देने के बाद जिंदा ही जमीन में गाड़ दे। ऐसा सुनकर आपकी रुह कांप गई होगी। मगर मध्य प्रदेश में धार की एक महिला के हाथ ऐसा करते नहीं कंपकंपाए। धार के पास अमझेरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने बच्चे की पैदाइश के एक घंटे बाद ही बच्चे को खेत में गाड़ दिया। लेकिन कहावत है कि जाको राखे साइंया मार सके न कोय, खेत में एक फुट गहरे गड्डे में गडे नवजात को एक किसान दंपत्ति ने बच्चे को जिंदा हालत में बाहर निकाल लिया।

एक किसान दंपती ने रोने की आवाज सुन कर बच्चे को निकाला। बुधवार सुबह 6 बजे खेत में फसलों को पानी दे रहे रामसिंह व उनकी पत्नी जमुनाबाई ने अचानक मिट्टी के अंदर से अजीब-सी आवाज सुनी। जहां से आवाज आ रही थीं, उस स्थान पर पहुंचे और मिट्टी हटाई तो आवाज तेज आने लगी। पति-पत्नी मिलकर मिट्टी हटाने लगे। तभी छटपटाते बच्चे के हाथ-पैर बाहर आए। उसे निकाल कर रामसिंह ने तत्काल गांव के चौकीदार को सूचना दी। बाद में नवजात को अमझेरा अस्पताल ले जाया गया।
अस्प ताल में बच्चे का इलाज करने वाले डॉ. ने बताया नवजात का जन्म दो से तीन घंटे पूर्व हुआ, जिसकी नाल काट दी गई थी। पुलिस ने गांव में छानबीन की तो बच्चे की मां ललिता मिल गई, जिसने तड़के तीन बजे प्रसूति के बाद चार बजे बच्चे को खेत में ले जाकर गाड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications