15 माह के मासूम को बांधकर बुरी तरह से पीटती थी मां, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत
नई
दिल्ली। मां जिसे भगवान का रूप माना जाता है, वह अपने बच्चों की खुशियों के लिए कुछ भी करती है, लेकिन ओडिशा में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे मां अपने 15 माह के मासूम को बेरहमी से पीट रही है। ओडिशा के पुरी जिले में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 15 माह के बेटे और सास को बुरी तरह से पीटा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि किस बर्बरता से महिला अपने मासूम बेटे की पिटाई कर रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को बांधकर बुरी तरह से पीट रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पुरी के गोप इलाके की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला के पति को इस बात की शिकायत मिली थी कि उसकी पत्नी घर में उसकी मां और बेटे के साथ मारपीट करती है, जिसके बाद पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया था।

पति ने ही साझा किया वीडियो
सीसीटीवी कैमरे में महिला की करतूत कैद होने के बाद महिला के पति चक्रधर नायक ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला रोजलिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला के पति ने खुद ही इस वीडियो फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा किया था। शिकायत में कहा गया है कि महिला अक्सर उसके बेटे को बुरी तरह से पीटती है। पति ने यह आरोप भी लगाया है कि उसकी पत्नी अक्सर उसके माता-पिता के साथ मारपीट करती है और उन्हें प्रताड़ित करती है।

महिला ने आरोपों से किया इनकार
वहीं महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। महिला ने उल्टे अपने पति और सास-ससुर पर आरोप लगाया है कि वह उसे हमेशा टॉर्चर करते हैं। यही नहीं महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर उसे खाना भी नहीं देते हैं। महिला ने कहा कि वह कई दिनों से मुश्किल के दौर से गुजर रही है, उसे भूख की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसी वजह से उसने बच्चे को मारा था। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और इसकी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications