एक दर्जन से अधिक राज्यसभा सांसद आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। हाल ही में राज्यसभा के चुनाव संपन्न हुए और 61 नए राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं जिनका आज शपथ ग्रहण होगा। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 17 नए चुने गए राज्यसभा सदस्य इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। 61 में से सिर्फ 44 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ही शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर अभी तक अपनी अनुमति दी है। जिन लोगों ने शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर अभी तक अपनी अनुमति नहीं दी है उसमे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, टीएमसी के चार सदस्यों भी शामिल हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार है जब संसद सत्र नहीं है और नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है।

rs

सूत्रों के अनुसार देवगौड़ा, डीएमके नेता तिरुचि शिवा, टीआरएस नेता डॉक्टर के केशव राव भी दिल्ली नहीं आ रहे हैं और कोरोना के चलते वह शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी चेयरमैन वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है और जानकारी दी है कि उनकी पार्टी के चार सांसद सुब्रत बक्षी, दिनेश त्रिवेदी, अर्पिता घोष, मौसम नूर शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। जिन नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है उनका शपथ ग्रहण मानसून सत्र में होगा।

शपथ ग्रहण में परिवार के सिर्फ एक सदस्य को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए राज्यसभा प्रशासन की ओर से ऐसा फैसला लिया गया है। राज्यसभा गैलरी में 67 सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। जिन 61 सदस्यों का राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुनाव हुआ है उसमे से एक तिहाई सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार राज्यसभा में पहुंच रहे हैं। जिसमे कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, थंबीदुरई अहम नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+