देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर हुए 40, केंद्र ने राज्य सरकारों को दी ये सलाह
नई दिल्ली, जून 23। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों की लापरवाही के बीच कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के तीन राज्यों में अभी तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और ये तीन राज्य हैं- महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश।
Recommended Video

सरकार ने दिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश
भारत सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले मिलने शुरू हो गए हैं। इन तीन राज्यों में 40 से अधिक मरीज ऐसे मिले हैं, जिनमें कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। एहतियात के तौर पर सरकार ने स्थानीय प्रशासन को निगरानी रखने की सलाह दी है। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने के लिए कहा गया है।
तीन राज्यों के इन जिलों में मिला है डेल्टा प्लस वेरिएंट
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश के उन जिलों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन को बढ़ाने का आदेश दिया है, जहां डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज मिले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव जिलों, केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्टा जिलों और मध्य प्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट चिंतित करने वाला है- केंद्र सरकार
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही कोरोना के 'डेल्टा प्लस' वेरिएंट को Varint of Concern (VOC) घोषित किया था। केंद्र सरकार ने कहा था कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को चिंतित करने वाला माना जा रहा है, इस नए वेरिएंट का असर पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। कल ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये माना था कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के महाराष्ट्र में 21, मध्य प्रदेश में तीन और केरल ने 6 मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन अब ये पता चल रहा है कि संख्या अब लगातार बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications