दिल्ली में सामने आए 4 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, 34 दिनों बाद एक दिन में सबसे अधिक केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में पिछले कुछ दिनों से कमी दिखाई दी है। शनिवार सुबह तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में संक्रमितों की संख्या 78 लाख को पार गई है, जबकि 1.17 लाख से अधिक की जान जा चुकी है। इस बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखा गया है, शुक्रवार को दिल्ली में पिछले 34 दिनों के बाद 4 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 3.48 लाख के पार पहुंच गई है।

More than 4 thousand new corona infected in Delhi most cases in one day after 34 days

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 78 लाख पार, 24 घंटे में 53,370 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में शुक्रवार को 4,086 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के नए मामले 34 दिनों के बाद दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में वायरस से मरने वालों की संख्या 6,189 तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में कुल 58,568 कोरोना टेस्ट किए गए, ये नए मामले इन्हीं में से थे। दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या अब 3.48 लाख से ऊपर पहुंच गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम बार एक दिन में 4 हजार से अधिक मामले 19 सितंबर को दर्ज किए गए थे।

    दिल्ली में 26,001 एक्टव केस
    19 सितंबर के बाद से 23 अक्टूबर तक 4,000 के नीचे नए कोरोना मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या पिछले दिन के 25,237 से बढ़कर 26,001 हो गई है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 78 लाख के पार हो गया है, शनिवार को जारी किए गए पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार भारत में 53,370 नए मामले सामने आए हैं और 650 मौतें हुई हैं, इसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 78,14,682 हो गए हैं। जिसमें 6,80,680 सक्रिय मामले, 70,16,046 रिकवर मामले और 1,17,956 मौत शामिल हैं। कोरोना वायरस की 81 फीसदी नई रिकवरी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+