तीन दिन में उत्तर भारत में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश का अनुमान
तीन दिन में उत्तर भारत में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश का अनुमान
नई दिल्ली। गर्मी से जूझ रहे दिल्ली और उत्तर भारत का मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून दस्तक दे देगा।

आने वाले तीन दिनों में मानसून जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने इन राज्यों में भारी बारिश की बात कही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि हरियाणा, पंजाब और चंड़ीगढ़ में 30 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद थी लेकिन ये धीमा पड़ गया। अभी और 2-3 दिन मानसून के दोनों राज्यों में पहुंचने में लग सकते हैं। हालांकि 2 जुलाई को हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी थी। बीते साल 2 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में मानसून पहुंच गया था।
ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल और गोवा में मानसून दस्तक दे चुका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बीते दो दिन में बारिश हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अगले 24 घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। अनुमान है कि 9 से 12 जुलाई के बीच बिहार में तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications