मॉनसून की रफ्तार बेहद धीमी, होगा लेट, मायूस लोग
नई दिल्ली। पूरा देश इस समय गर्मी की तपस से झुलस रहा है, सब टकटकी लगा कर इंद्र देवता की ओर देख रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को अभी इंद्र देवता के दर्शन नहीं होंगे क्योंकि इस बार मानसून लेट से आयेगा और ऐसा होगा केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मॉनसून की धीमी रफ्तार के कारण।
पहले कहा गया था कि इस साल 30 मई से मानसून आ सकता है लेकिन अब मानसून 1 जून के बाद आयेगा। स्काइमेट के अनुसार मॉनसून सामान्य तारीख से तीन दिन पहले अंडमान निकोबार पहुंच गया था। तब से उसकी गति धीमी हो गई है।
मानसून केरल के निचले हिस्से कोमरिन एरिया में पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिनों में यह पूरी तरह से केरल को कवर कर आगे बढ़ेगा। मानसून को केरल से बस्तर पहुंचने में 10 से 12 दिन लगते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सात-आठ जून तक प्री-मानसून की फुहारें पड़ने लगेंगी।
सात-आठ जून तक प्री-मानसून की फुहारें पड़ने लगेंगी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मी जितनी ज्यादा पड़ती है, मानसून उतनी ही तेजी से आगे बढ़ता है। लेकिन मानसून की गति धीमी होने के कारण तेजी से झुलस रहे लोगों के चेहरों पर मायूसी आ गई है।













Click it and Unblock the Notifications