Monsoon: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, गोवा- केरल-महाराष्ट्र और कर्नाटक में रेड अलर्ट, जानिए अपडेट

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक की रंगत बिगाड़ दी है, बीते 24 घंटे में इन तीनों राज्यों में जमकर बरसात हुई है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज भी इन तीनों जगहों पर 'रेड अलर्ट' घोषित है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मुंबई में सोमवार को 200 मिमी से ज्यादा बरसात हुई है और आज भी यहां पर बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी ने आज के लिए महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित किया हुआ है। मुंबई में मई महीने में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Monsoon

पुणे जिले में आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया गया है, पिछले कुछ दिनों में पुणे ने मई महीने में असामान्य रूप से अधिक वर्षा हुई है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से मुंबई बेहाल (Monsoon)

सोमवार को हुई बारिश से मुंबई के कुर्ला, सायन, दादर और परेल जैसे प्रमुख निचले इलाकों में काफी पानी भर गया था, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जलभराव के कारण उपनगरीय मार्गों पर पांच से दस मिनट की देरी से ट्रेनें चल रही हैं।

कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं (Monsoon)

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हैं, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली तेज ट्रेनें दस मिनट की देरी से चल रही हैं। हार्बर और पश्चिमी लाइनों पर भी इसी तरह की रुकावटें देखी गईं हैं।

नागरिकों के लिए सलाह (Monsoon)

  • जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
  • स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
  • बिजली उपकरणों और खुले स्थानों से दूर रहें।
  • यात्रा से पहले मौसम अपडेट्स की जानकारी लें।
  • बारिश में अगर फंस गए हों तो धैर्य रखें और स्थानीय पुविस के हेल्पनंबर पर कॉल करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+