दिल्ली में मानसून की झमाझम के बाद अब मौसम विभाग ने दी एक और बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। मानसून ने उम्मीद से 12 दिन पहले शुक्रवार को पूरे देश को कवर किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यह किसानों के लिए अच्छा है। मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। लेकिन 26 जून तक मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। देश के सभी इलाकों में मानसून की बारिश हो रही है। मानसून बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में पहुंच गया।

Recommended Video

    Weather Alert: दिल्ली में Orange Alert,UP और Bihar में भी अर्लट, भारी बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    समय से पहले आए मानसून ने कवर किए कई राज्य

    समय से पहले आए मानसून ने कवर किए कई राज्य

    क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि, शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश ने मॉनसून के मौजूदा उछाल को और बढ़ा दिया। दक्षिण पश्चिम मानसून ने पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा के पूर्वी हिस्सों के साथ दिल्ली, समूचे उत्तर प्रदेश, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों दस्तक दे दी है। इसके बाद अगले कुछ दिन तक ठीक-ठाक बारिश होने का अनुमान है।

    कम दबाव ने मानसून को पूरे देश में फैलने में मदद की

    कम दबाव ने मानसून को पूरे देश में फैलने में मदद की

    उन्होंने कहा कि, पंजाब और उत्तरी राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में बने कम दबाव ने मानसून को पूरे देश में फैलने में मदद की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवातीय दबाव के कारण दिल्ली में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। यह चक्रवातीय दबाव 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा था जिससे मानसून के समय से पहले पहुंचने में मदद मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

    उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून को भारी बारिश

    उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून को भारी बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जून के दौरान बिहार और असम और मेघालय में, और अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून को अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि, मध्य भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण था, जिससे अच्छी बारिश हुई और मानसून सक्रिय हुआ। उन्होंने कहा कि, अब मानसून ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ रहा है, और इसलिए तीन से चार दिनों के लिए, पूर्वी हिमालय की तलहटी, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत भारी और व्यापक बारिश होगी। इस अवधि के दौरान मध्य भारत में बारिश नहीं होगी, और मानसून बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेगा। जुलाई और अगस्त कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीने हैं, और हम उन दो महीनों के दौरान एक अनुकूल मानसून की उम्मीद कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+