Monsoon arrives in Kerala: इंतजार खत्म, आ गया मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Monsoon: आईएमडी ने कहा कि मानसून लेट जरूर आया है लेकिन अब ये सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा इसलिए खरीब की फसल के लिए चिंता करने की बात नहीं है।

Monsoon arrives in Kerala

Monsoon arrives in Kerala: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और मानसून केरल पहुंच गया है, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए केरल सहित कई राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही कहा था कि मानसून आठ जून को केरल पहुंचेगा और आज उसका पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आपको बता दें कि Meteorological Centre, Kerala weather, Trivandrum की ओर से ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी गई है।

मानसून पूरे सात दिन बाद पहुंचा

गौरतलब है कि केरल में इस बार मानसून पूरे सात दिन बाद पहुंचा है। आम तौर पर इसको एक जून को यहां पहुंचना चाहिए था लेकिन पहले कहा गया था कि चार जून को पहुंचेगा लेकिन फिर ये और लेट हो गया। मौसम विभाग ने इसका एरर मार्जिन चार दिन रखा था और उसी के तहत ये आज केरल पहुंचा है। आईएमडी ने ये भी कहा कि पिछले 24 घंटे के अंदर केरल में पर्याप्त बारिश हुई है, हमने पहले ही कहा था कि मानसून के अनुकूल सारी परिस्थितियां हैं, ऐसे में इसे आज यहां हर हालत में पहुंचना चाहिए।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण मानसून प्रभावित हो सकता है, फिलहाल अभी तो चक्रवात 'बिपरजॉय' की आहट के बीच में ही केरल पहुंचा है और आशा जताई जा रही है कि इसकी आगे भी गति स्वाभाविक ही रहेगी और सामान्य बरसात होगी। वैसे आज इसके कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून खरीब की फसल के लिए जरूरी

आपको बता दें कि मानसूनी बारिश खरीब की फसल के लिए काफी जरूरी होती है इसलिए किसानों को इस बारिश का शिद्दत से इंतजार था। मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून का लेट होना स्वाभाविक प्रक्रिया है, हालांकि ये लेट आया है लेकिन ये सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा। इस पर अलनीनो इफेक्ट भी दिखेगा और जून में सामान्य से कम बारिश हो सकती है लेकिन फिर ये स्पीड पकड़ेगा और सामान्य बारिश होगी।

आज यहां होगी बारिश

निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि आज कर्नाटक, ओडिशा , तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है तो वहीं आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में तेज बारिश होने के आसार हैं जबकि पूर्वोत्तर में भी बारिश हो सकती है। इसलिए सभी जगह पर अलर्ट जारी किया गया है और सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+