आम लोग तय करेंगे Monkeypox का नाम, WHO को मिले कई सुझाव, TRUMP-22 बना पहली पसंद

मंकीपॉक्स का कहर हाल ही में कई देशों ने देखा है। भारत समेत कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण सामने आए। इस वायरल बीमारी से कई लोगों की जानें गईं।

नई दिल्ली, 17 अगस्त: मंकीपॉक्स का कहर हाल ही में कई देशों ने देखा है। भारत समेत कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण सामने आए। इस वायरल बीमारी से कई लोगों की जानें गईं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) ने मंकीपॉक्स का नाम बदलने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने लोगों से नये नामों के सुझाव मांगे हैं। लोगों ने Poxy, McPoxface, TRUMP-22 या Mpox जैसे नामों का सुझाव दिए हैं।

इन लोगों ने दिए सुझाव

इन लोगों ने दिए सुझाव

हालांकि, तकनीकी समिति द्वारा अक्सर बीमारियों के नाम चुने जाते हैं। लेकिन इस बार who ने मंकीपॉक्स का नाम बदलने के लिए लोगों से सुझाव मांगा है। शिक्षाविद, डॉक्टरों समेत कई लोगों ने नये नामों का सुझाव दिया है।

इन देशों में फैला मंकीपॉक्स

इन देशों में फैला मंकीपॉक्स

वहीं, इस बीमारी का नाम बदलने के लिए दबाव लगातार बढ़ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि मंकीपॉक्स इस बीमारी का नाम भ्रामक है। क्योंकि मंकी ओरिजिनल एनिमल होस्ट नहीं है। इस साल मंकीपॉक्स का संक्रमण मुख्य रूप से केवल पश्चिम और मध्य अफ्रीका के देशों के समूह में फैला है।

who चिंतित

who चिंतित

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता फडेला चैब ने मंगलवार को कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम मंकीपॉक्स के लिए एक नया नाम खोज रहे हैं। who इसको लेकर चिंतित है और हम एक ऐसा नाम खोजना चाहते हैं जो निष्पक्ष हो।

बीमारी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता

बीमारी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता

अब तक आए नामों में सबसे अधिक पॉपुलर Mpox है। जो पहले से ही मॉन्ट्रियल, कनाडा में अपने आउटरीच अभियानों में नाम का उपयोग कर रहा है। कहा कि जब आप बंदर की इमेजरी को हटाते हैं, तो लोग तेज़ी से समझते हैं कि एक आपात स्थिति है जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

TRUMP-22 अधिक लोगों ने बताए

TRUMP-22 अधिक लोगों ने बताए

वहीं एक अन्य सुझाव TRUMP-22 पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संदर्भ में दिया गया है। जिन्होंने नए कोरोनोवायरस के लिए विवादास्पद शब्द "चीनी वायरस" का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें- कुत्ते को हुआ मंकीपॉक्स, समलैंगिक मालिक के पास सोया था कुत्ता, पहली बार इंसान से जानवर में फैला वायरस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+