एक्ट्रेस होकर शादी में घूंघट करने पर हुआ सवाल, दिया ऐसा जवाब, कर दी बोलती बंद
एक्ट्रेस होकर शादी में घूंघट करने पर हुआ सवाल, दिया ऐसा जवाब, सब बोले- करती बोलती बंद
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सोशल मीडिया पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी शादी की एक तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया था। इस तस्वीर में मोहेना ने लंबा घूंघट किया हुआ है। इसी को लेकर एक यूजर ने सवाल किया कि वो एक एक्ट्रेस होकर घूंघट क्यों किए हुए हैं। इस पर मोहेना ने एक लंबा जवाब लिखा है।
घूंघट के लिए मेरे साथ जबरदस्ती नहीं
टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं।एक्ट्रेस से उनके घूंघट को लेकर सवाल किया कि आखिर उन्होंने अपने चेहरे पर इतना लंबा घूंघट क्यों रखा? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने घूंघट किया है। यह एक राजपूताना परंपरा है, जिसमें महिलाएं शादी के दौरान घूंघट करती हैं। ऐसा करने के लिए मुझपर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई. मैंने खुद घूंघट रखा।'
खुदकुशी से पहले की रात क्या बोले थे कुशल पंजाबी, एक्टर के पिता ने अब तोड़ी चुप्पी
कई लोगों को पसंद आया जवाब, कई को नहीं
मोहेना ने कहा घूंघट करने का का मतलब अनपढ़ होना नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने लिखा, क्रिश्चियनऔर मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग शादी के दौरान घूंघट रखते हैं। ऐसा तो नहीं कि वो अनपढ़ हैं। कई संस्कृतियों में घूंघट की प्रथा है। कल्चर की कुछ चीजों को फॉलो करने पर अनपढ़ नहीं कह देना चाहिए। मोहेना का ये जवाब कई सोशल यूजर्स को खूब पसंद आया है। एक यूजर ने कहा कि एक्ट्रेस ने सवाल करने वालों की बोलती बंद कर दी है। तो वहीं कुछ ने इसे कुतर्क भी तक कहा है।
बीते साल हुई थी शादी
रीवा की राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में सुयश रावत से शादी की थी। सुयश उत्तराखंड के बड़े राजनेता सतपाल महाराज के बेटे हैं। मोहेना ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'डांस इंडिया डांस' में काम किया है। वो फिल्म 'एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस' में भी नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें- नए साल पर मलाइका ने छोड़ी शर्म, अर्जुन को खुलेआम किया किस