भागवत खुद 10 बच्चे पैदा कर उनकी अच्छी परवरिश करके दिखायें: केजरीवाल

नयी दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं को ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है। इस घमासान में अब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं। केजरीवाल ने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो पहले खुद 10 बच्‍चे पैदाकर उनकी परवरिश करके दिखाएं।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि हिंदुओं को भड़काने से पहले भागवत खुद 10 बच्‍चे पैदा करें और उनकी परवरिश करके दिखाएं। आपको बता दें कि भागवत ने आगरा में में विश्वविद्यालय व् महाविद्यालय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा था कि दूसरे धर्म वाले जब इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं तो हिंदू क्‍यों नहीं?

भागवत ने हिंदुओं से अधिक बच्‍चे पैदा करने की अपील की थी। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने इस बयान पर आरएसएस और भाजपा को आड़े हाथों लिया था। दिग्‍विजय सिंह ने कहा था कि आराजनीतिक फायदे के लिए आरएसएस और बीजेपी झूठी अफवाह फैला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+