Mohan Bhagwat News: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच बोले RSS चीफ, 'हिंदुओं का मजबूत होना जरूरी'
Mohan Bhagwat News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच भारी तनाव और आतंकी हमले पर बोलते हुए आरएसएस प्रमुख (Mohan Bhagwat) ने कहा कि भारत को ताकतवर बनना होगा। संघ प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अब भारत के पास एक ही विकल्प है कि वह खुद को शक्तिशाली बनाए। उन्होंने हिंदुओं की एकता पर जोर देते हुए कहा कि हिंदुओं के लिए शक्तिताशी होना जरूरी है, तभी विश्व उन्हें गंभीरता से लेगा। उन्होंने संघ की पत्रिका ऑर्गनाइजर में दिए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। भागवत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई।
Mohan Bhagwat हिंदुओं की एकजुटता पर दिया जोर
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुओं के लिए आत्मरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा, 'हिंदुओं को खुद अपनी रक्षा करनी होगी। जब हिंदू मजबूती से खड़ा होगा और एकजुट रहेगा तभी विश्व उन्हें गंभीरता से लेता है। आपको अपनी आत्मरक्षा खुद करनी होगी। अपनी रक्षा के लिए किसी और का इंतजार नहीं कर सकते हैं।' संघ इस साल अपना शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। संगठन की ओर से देश के अलग-अलग शहरों में पूरे साल कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Opinion: काशी में संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में संपन्न हुआ अक्षय कन्या दान समारोह
भागवत ने भारत के शक्तिशाली बनने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हम युद्ध नहीं करना चाहते हैं, लेकिन युद्ध के लिए तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर कहा कि यह सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। हम सबके अंदर नागरिक बोध होना चाहिए। हमें अपनी आत्मरक्षा के लिए खड़ा होना आना चाहिए।
'भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन तैयारी पूरी होनी चाहिए'
भारत के शक्तिशाली बनने का संदर्भ समझाते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के ताकतवर बनने का मतलब यह नहीं है कि विश्व व्यापार पर कब्जा जमाना चाहते हैं या फिर अपना प्रभुत्व दमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ताकतवर होने का मतलब है कि हम एक सशक्त, शांतिपूर्ण समाज बना सकें जहां हर कोई खुशहाली के साथ रह सके।' संघ प्रमुख ने कहा कि हमारी सीमाओं पर बुरी शक्तियां प्रभावी हैं और उनसे निपटने के लिए हमें शक्ति अर्जित करनी ही होगी।
यह भी पढ़ें: Indore Cartoonist: कौन है कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय? RSS और PM मोदी पर कार्टून बनाना पड़ा भारी












Click it and Unblock the Notifications