जुबैर की मुश्किलें बढ़ीं, जमानत याचिका हुई खारिज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, 2 जुलाई: फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर विदेश फंडिंग लेने का आरोप लगाया, जिस वजह से FIR में नई धाराएं जोड़ी गई हैं।

zubair

दिल्ली पुलिस के विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका रद्द कर दी गई है और न्यायिक रिमांड के लिए उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। जुबैर पर आईपीसी और 35 एफसीआर अधिनियम की तीन नई धाराएं 201 और 120 लागू की गई हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जुबैर ने सबूत मिटाने की कोशिश की, साथ ही उसने काफी विदेशी चंदा इकट्ठा किया है। जिस वजह से अब उस पर 201, 120B, 35 FCRA धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा उस पर साजिश रचने का भी आरोप है। पुलिस टीम को उसके पास से एक मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क बरामद हुई है। हालांकि खबर ये भी आ रही कि जुबैर की शिकायत करने वाले ट्विटर यूजर ने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। दिल्ली पुलिस इस बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Mohammed Zubair को किसने किया Target? | The Wire Report | Alt News | वनइंडिया हिंदी | *news

    वहीं दूसरी ओर विदेशी फंडिंग का मामला सामने आते ही प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हो गया। सूत्रों के मुताबिक जुबैर के एक अकाउंट में पिछले तीन महीने में 56 लाख रुपये आए। जिस वजह से दिल्ली पुलिस ने ईडी को बैंक अकाउंट की डिटेल सौंप दी है। इसके अलावा उसे एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध करवा दी है, ताकि विदेशी फंडिंग का पूरा सच सामने आ सके।

    इन जगहों से आया पैसा
    वहीं रेजरपे पेमेंट गेटवे ने जुबैर के अकाउंट की डिटेल दी है, जिससे पता चला कि जिन्होंने जुबेर को पैसे भेजे हैं, उनके फोन नंबर या अकाउंट नंबर विदेशी शहरों के हैं। इसमें बैंकाक, ऑस्ट्रेलिया, मनामा, उत्तरी हॉलैंड, सिंगापुर, विक्टोरिया, न्यूयॉर्क, इंग्लैंड, रियाद क्षेत्र, शारजाह, स्टॉकहोम, अबू धाबी, वाशिंगटन, कंसास, न्यू जर्सी, ओंटारियो, कैलिफ़ोर्निया, टेक्सास, लोअर सैक्सोनी, बर्न, दुबई, उसिमा, स्कॉटलैंड शामिल हैं। वहीं जुबैर की गिरफ्तारी के बाद जब सोशल मीडिया पर अभियान चला तो उसमें से ज्यादातर अकाउंट संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान से थे। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जुबैर को पाकिस्तान और सीरिया से फंड मिला है, ऐसे में ये सिर्फ एक ट्वीट का मामला नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+