मोहम्मद शमी एक और मुश्किल में फंसे, 'मोहम्मद भाई' मामले की होगी जांच
Recommended Video

कोलकाता। टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। पत्नी हसीन जहां के सनसनीखेज आरोपों के बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पहले बीसीसीआई ने उनके साथ केंद्रीय अनुबंध को होल्ड पर डाल दिया और अब आईपीएल के मैचों में दिल्ली की टीम की ओर से उनके खेलने पर सस्पेंस बनता जा रहा है। जहां उनका खेल प्रभावित हो रहा है वहीं बीसीसीआई उन्हें एक और बड़ा झटका दिया है। BCCI अब शमी के खिलाफ मैच फिक्सिंग मामले की जांच करेगा। बीसीसीआई ने शमी पर लगे मैच फिक्सिंग आरोपों की जांच एंटी करप्शन यूनिट को ईमेल किया है।

बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें
बीसीसीआई ने एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख नीरज कुमार को ई-मेल भेजकर शमी पर उनकी पत्नि द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। सीओए प्रमुख विनोद राय उन्हें 1 हफ्तें के भीतर इसकी जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिया है। आपको बता दें कि शमी की पत्नी ने उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए किसी मोहम्मद भाई से पैसे लेने की बात कही थी। शमी और उनकी पत्नी की फोन पर बातचीत का ऑडियो सुनने के बाद बोर्ड ने फैसला किया।

'मोहम्मद भाई' मामले में होगी जांच
आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी ने दुबई में अलिस्बा नामक पाकिस्तानी महिला से पैसे लिए, जो पैसे मोहम्मद भाई नाम के शख्स ने भिजवाए थे। अब सीओए इस पूरे मामले की जांच करवाने में जुट गया है। सीओए इस बात की जांच करेगा कि शमी ने किसके पैसे लिए। मोहम्मद भाई और अलिस्बा कौन हैं और उनसे पैसे लेने का मकसद क्या था।

कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई ने मांगी जानकारी
इससे पहले हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआइ से इस मामले में मदद मांगी है। कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई ने शमी के दक्षिण अफ्रीकी दौरे से संबंधित जानकारी मांगी है कि दौरे के दौरान वोकहां रूके, किससे मिले। वहीं दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटते हुए शमी दुबई में रुके, वहां वो किस होटल में रूके। इस बारे में भी बोर्ड से जानकारी मांगी गई है।

शमी दे रहे हैं धमकी
पति पर आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने एक बार फिर से शमी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शमी उन्हें व्हाट्सएप और मैसेंजर पर धमकी दे रहे हैं। उनपर आरोप लगा रहे हैं। हसीन जहां ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर शमी ने सुलह करने के मूड में नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इस मामले में मदद मांगी है।
-
IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जयपुर में होंगे राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले -
IPL 2026: BCCI ने कैच को लेकर सुनाया नया फरमान, सभी 10 कप्तानों को बुलाकर छीना खास अधिकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications