नरेंद्र मोदी के संग मुकेश अंबानी भी जायेंगे अमेरिका!

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कुछेक ही उद्योगपतियों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। हालांकि उनका भी कार्यक्रम अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी उनके साथ जा सकते हैं। वे उनके साथ जापान की यात्रा के समय अंतिम समय में नहीं गए थे। मोदी अमेरिका में वहां की नामवर कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए कहेंगे। यह देखने वाली बात है कि उनकी अपील का कितना असर होता है।

#ModiInUS: PM Narendra Modi not taking many industry leaders to US

जापान यात्रा में थे कई उद्योगपति

मोदी की टोली में उनके साथ लंबा-चौड़ा उद्योगपतियों का दल नहीं होगा। उनकी हालिया जापान यात्रा के समय तो करीब एक दर्जन उद्योगपति उनके साथ गए थे।

सीआईआई के एक सूत्र ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री अपने साथ कई उद्योगपतियों को वहां न लेकर जा रहा हो। हालांकि यूएस इंडिया सीईओ फोरम चाहता था कि मोदी की टोली में कई उद्योगपति हो। इसकीशुरुआत 2005 में हुई थी। तब दोनों देशों की सरकारें भी इससे जुड़ी हुई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नवंबर 2009 और सितंबर 2011 में वॉशिंगटन गए थे और दोनों ही बार फोरम की मीटिंग हुई थी। 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे, तब भी यूएस इंडिया सीईओ फोरम की बैठक हुई थी।

मोदी की यात्रा के दौरान सीईओ फोरम की मीटिंग नहीं करने का फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने लिया है। पीएमओ फोरम में भारत से जाने वाले सीईओ टीम में बदलाव करना चाहता है। जानकार मानते हैं कि भारतीय उद्योगपति इस यात्रा के दौरान से शामिल होते, लेकिन सरकार इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। वॉशिंगटन में यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल मोदी के सम्मान में इवेंट ऑर्गनाइज कर रही है। वहीं न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में भी मोदी के लिए आयोजन हो रहा है। इनमें भी भारतीय बिजनसमैन शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+