नवाज शरीफ के कश्‍मीर पर दिए बयान को भारत ने किया खारिज

न्‍यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा की गईं 'अस्वीकार्य टिप्पणियों' को यह कहते हुए सिरे से खारिज कर दिया कि राज्य के लोगों ने सार्वभौमिक तौर पर स्वीकार किए गए लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मुताबिक शांतिपूर्वक अपने प्रारब्ध का चयन किया है।

India rejects Pakistan PM Nawaz Sharif's Kashmir comment

भारत ने किया राइट टू रिप्‍लाई का प्रयोग

महासभा के पटल पर शरीफ द्वारा की गई टिप्पणियों पर जवाब देने के अपने अधिकार (राइट ऑफ रिप्लाई) का उपयोग करते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के सत्र में अपने संबोधन में 'अवांछित संदर्भ' दिया था।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन में प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने महासभा में कहा, मैं इस सम्माननीय सदन के ध्यान में लाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सार्वभौमिक तौर पर स्वीकार किए गए लोकतांत्रिक सिद्धांतों और प्रथाओं के मुताबिक शांतिपूर्वक अपने प्रारब्ध का चयन किया है तथा यह सिलसिला जारी है।

इसलिए हम पाकिस्तान के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि की अस्वीकार्य टिप्पणियां सिरे से खारिज करते हैं।

जवाब देना भारत का अधिकार

व हीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि जवाब देना एक देश का अधिकार है। भारत कश्मीर मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में रखेगा।गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि कश्मीर की आजादी पर जनमत संग्रह होना चाहिए। इस बात का स्‍पष्‍ट इशारा है कि प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की बात का जवाब दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+