पीएम मोदी को लग ना जाए बुरी नजर इसलिए काल भैरव मंदिर में की गई खास पूजा

वाराणसी। लोकसभा 2019 के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी काशी आ रहे हैं,पीएम पद की दोबारा शपथ लेने से पहले वो काशी की जनता को धन्यवाद प्रकट करना चाहते थे इसलिए वो आज काशी पधार रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। इस जानकारी के बाद काशी की जनता और यहां के भाजपा संगठन में तैयारियां जोरों पर हैं।

केसरिया हुई बनारस, चारों ओर मोदी-मोदी के नारे

केसरिया हुई बनारस, चारों ओर मोदी-मोदी के नारे

इस वक्त पूरा बनारस भगवा रंगों में रंगा हुआ है, शहर में हर जगह पीएम मोदी के पोस्टर लगे हुए हैं , हर-हर मोदी का शोर है तो वहीं मोदी के आगमन के पहले बीजेपी समर्थकों ने कल काशी के कोतवाल और बुरी नजर से बचाने वाले कालभैरव मंदिर में पीएम मोदी के कटऑउट की न केवल विशेष पूजा-अर्चना की, बल्कि उनकी नजर भी उतारी गई, समर्थकों का कहना है कि उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि पीएम मोदी को किसी की बुरी नजर ना लगें।

दुष्ट शक्तियों से पीएम को बचाने के लिए हुई विशेष पूजा

दुष्ट शक्तियों से पीएम को बचाने के लिए हुई विशेष पूजा

बीजेपी समर्थकों ने कहा कि इस वक्त केवल हिंदु्स्तान ही नहीं बल्कि विश्व का हर देश पीएम मोदी की बात कर रहा है, ऐसे में दुष्ट शक्तियां मोदी का कुछ बिगाड़ ना पाएं इसलिए हमने उनके लिए काल-भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि कालभैरव के पुजारियों ने रविवार के खास दिन पीएम मोदी के प्रतीक स्वरूप मोदी के कटऑउट की कालभैरव के दंड से झाड़-फूंक की और कालभैरव के रक्षा कवच के रूप का गंडा भी बांधा।

यह है कार्यक्रम

यह है कार्यक्रम

पीएम मोदी 10 बजे के करीब काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, इसके बाद वह दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे, यह सम्मेलन 11-12 बजे तक होगा. प्रधानमंत्री मोदी 12.30 बजे तक वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे

ये था पीएम का Tweet

इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया था, 'मां का आशीर्वाद लेने कल शाम गुजरात जाऊंगा, परसों मैं जनता द्वारा मुझमें विश्वास जताने के लिए उनका शुक्रिया अदा करने के लिए काशी की महान धरती पर जाऊंगा'। रविवार को गुजरात यात्रा के दौरान पीएम अपनी मां हीराबेन से भी मिलने पहुंचे थे।

30 मई को शाम 7 बजे दूसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

30 मई को शाम 7 बजे दूसरी बार PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। मोदी को शनिवार को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शपथ लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+