आप भी कीजिए मोदी के साथ योग 21 जून को

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आगामी 21 जून को योग करेंगे? उस दिन राजधानी के राजपथ में नजारा कुछ इस तरह का होगा मानो कि कोई योग गुरु अपनी क्लास ले रहा हो।

योग करेंगे

दरअसल पहले संयुक्त राष्ट्र योग दिवस के अवसर पर उस दिन मोदी करीब 50 हजार लोगों के साथ मिलकर योग करेंगे। ये सब कई आसन करेंगे।

मंत्री और सांसद भी

माना जा रहा है कि मोदी के साथ उनके कई मंत्री, सांसद और बहुत सी जानी-पहचानी हस्तियां भी योग कैंप में भाग लेंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

तैयार रहेंगे

जब योग की क्लास चल रही होगी तब दिल्ली पुलिस, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और दूसरे सुरक्षा बलों के जवान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार रहेंगे। बता दें कि राजपथ से ही हर साल गणतंत्र दिवस की परेड निकलती है। जिसे सारा भारत देखता है। ये पहली बार होगा कि जब राजपथ पर योग की कक्षा होगी और उसमें हजारों लोगों की भागेदारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+