स्कैम हरियाणा को स्किल हरियाणा में बदलेंगे मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से वक्त निकाल कर 1-1 दिन का समय हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में दिया है। पीएम मोदी ने हरियाणा में आज ताबड़तोड़ कई रैलियां की। मोदी लोगों से भारतीय जनता पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत की मांग रहते नजर आए तो प्रदेश की हुड्डा सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका भी नहीं गंवाया।

narendra modi

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ रैली में मोदी ने हुड्डा सरकार पर निशाना साधते हुए स्कैम हरियाणा को स्किल हरियाणा में बदलने का वादा किया। मोदी ने कहा कि वो केंद्र के साथ राज्य के संबंधों को मजूबत बनाना चाहते हैं, ताकि उसकी किस्मत को बदला जा सके। मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोग इस बात से दुखी हैं कि उनके प्रदेश को घोटालों के प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है। मोदी ने कहा कि यहां घोटाले हैं, घोटालों के भीतर घोटाले हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप घोटालों वाला हरियाणा चाहते हैं। मोदी ने वादा किया कि वो स्कैम हरियाणा को स्किल हरियाणा में बदल देंगे।

मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा वंशवाद की राजनीति से पीड़ित है। मोदी ने कहा कि अगर वंशवाद की ये राजनीति अब भी जारी रहेगी तो यहां के लोगों की किस्मत नहीं बदलेगी। विपक्षी दलों पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्री के घर में जन्म लिया वे बड़े लोगों के प्रति जवाबदेह हैं लेकिन मैं आपके बीच से आया हूं, इसलिए आपके प्रति जवाबदेह हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+