म्यांमार से रिश्तों को मजबूत करने की कवायद, हुए अहम समझौते

म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नई दिल्ली। म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत और म्यांमार के बीच रिश्तों को मजबूती देने के लिए अहम समझौतों पर मुहर लगी।

modi

म्यांमार से रिश्ते मजबूत करने की कवायद

भारत और म्यांमार के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की का शानदार स्वागत किया।

उन्होंने भारत को उनका दूसरा घर करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका भारत में स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की विदेश मंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में म्यांमार एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र बनेगा। भारत और उसकी दोस्ती आपको पूरा समर्थन देगी। एकजुटता से आपका साथ देगी।

पीएम मोदी बोले, भारत है आंग सान सू की का दूसरा घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश म्यांमार के साथ फिर से विकास सहयोग कार्यक्रम को और मजबूत करना चाहता है। हमने म्यांमार के साथ कई क्षेत्रों में जरूरी समझौते किए हैं। इनमें कृषि, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे हमारे पड़ोसी हमसे जुड़े होते हैं, सुरक्षा के मद्देनजर भारत और म्यांमार भी एक दूसरे जुड़े हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर खास निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था के मद्देनजर कई जरूरी मामलों में सहमति बनी है। सुरक्षा समन्वय के मुद्दे पर दोनों देश एकजुट होकर काम करेंगे।

कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा समाज सदियों पुरानी संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है। हम हाल के वर्षों में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए पैगोडा को फिर बनाने पर विचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जल्द ही दो मंदिरों के मरम्मत का काम शुरू करेगा।

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने कहा कि मैं हमेशा मानता हूं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमें विश्वास है कि हम चुनौतियों को दूर कर सकते हैं। आंग सान सू की ने कहा कि हमारे लिए ये कहने का वक्त आ गया है कि हम ये कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+