PM मोदी का जलवा: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पछाड़ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, देखें पूरी लिस्ट
PM Narendra Modi Become World Most Popular Leader: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। पीएम मोदी ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में टॉप स्थान हासिल किया है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 76 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के नेताओं में टॉप पर बने हुए हैं।
अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म के 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' के अनुसार, भारत में 76 फीसदी लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, जबकि 18 फीसदी लोग इससे सहमत नहीं हैं। 6 फीसदी लोग ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर रहे। उन्हें 66 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया है। वहीं तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट रहे। वे 58 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को महज 37 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली। जिससे वे 8वें पायदान पर रहे।
इस सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी को 41 प्रतिशत रेटिंग मिली। वे छठें पायदान पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट ने पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे अधिक लोकप्रिय और विश्वसनीय नेता बताया है। सर्वे में 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के कामों को सराहा है।
यूके के पीएम ऋषि सुनक की रेटिंग 25 प्रतिशत
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 31 प्रतिशत रेटिंग मिली है। यूके के पीएम ऋषि सुनक की रेटिंग 25 प्रतिशत है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की रेटिंग सिर्फ 24 प्रतिशत है। ये रेटिंग पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तीन विधानसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने के बाद आई है।
यह भी पढ़ें- जानिए क्या है उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, जिन्हें पीएम मोदी ने किया लांच, ये होगा फायदा












Click it and Unblock the Notifications