जानिए क्या है उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, जिन्हें पीएम मोदी ने किया लांच, ये होगा फायदा

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च किया है। पीएम मोदी ने देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर समिट के शुभारंभ करने के बाद हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च किया। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को एक ही जगह पर लाने के लिए सरकार ने ये ​अभिनव प्रयोग किया है।

Know what is House of Himalayas brand of Uttarakhand, which launched PM Modi, it will beneficial

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार को बधाई दी और इसे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को विदेशी बाजारों तक ले जाने का एक अभिनव प्रयास बताया। मोदी ने कहा, "हाउस ऑफ हिमालयाज वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की हमारी अवधारणा को और मजबूत करता है।" उन्होंने कहा कि भारत के हर जिले और ब्लॉक के उत्पादों में वैश्विक बनने की क्षमता है।

प्रधान मंत्री ने ऐसे स्थानीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार की खोज के महत्व पर जोर दिया और निवेशकों से विभिन्न जिलों में ऐसे उत्पादों की पहचान करने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे महिला स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के साथ जुड़ने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "स्थानीय-वैश्विक बनाने के लिए यह एक अद्भुत साझेदारी हो सकती है।" लखपति दीदी अभियान पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों से दो करोड़ लखपति दीदी बनाने के अपने संकल्प को रेखांकित किया और कहा कि हाउस ऑफ हिमालय के ब्रांड के लॉन्च के साथ इस पहल को गति मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए उत्तराखंड सरकार को भी धन्यवाद दिया।

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के लांच होने के बाद उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिल सकेगी। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे। जिससे उत्तराखंड के सभी उत्पादों को खास और एक ही जगह विशेष पहचान मिल सकेगी।

फरवरी में हुई धामी कैबिनेट में एक निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया जाए। इस आधार पर एक समिति का गठन किया गया। इस समिति ने हाउस ऑफ हिमालयाज नाम पर मुहर लगाई। इस नाम का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। ट्रेडमार्क के लिए आवेदन भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+