'एक घंटे हो गए...PM मणिपुर का 'म' नहीं बोल पाए', मोदी पर कांग्रेस ने कसा तंज
मणिपुर हिंसा पर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी लोकसभा में जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि, एक घंटे हो गए...प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर का 'म' नहीं बोल पाए।
कांग्रेस के अलावा टीएमसी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि, 60 मिनट बीत चुके हैं, मणिपुर पर एक शब्द भी नहीं! क्यों पीएम नरेंद्र मोदी।

Recommended Video
पीएम मोदी द्वारा मणिपुर पर कोई कुछ नहीं करने पर आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा कि, देश के कई हिस्सों में संघ, बीजेपी और बजरंग दल के गुंडों ने नफ़रत और आग दोनों लगाई हुई है। महिलाओं के साथ सरेआम दुष्कर्म की घटनाएँ हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर पर जवाब ना देकर हंसी ठिठोली करने में मस्त और व्यस्त है। शर्मनाक!
आरजेडी के सांसद मनोज कुमार झा ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया कि, आदरणीय प्रधानमंत्री जी!सनद रहे कि इस अविश्वास प्रस्ताव की पृष्ठभूमि मूलतः मणिपुर हिंसा है। लेकिन आपकी अबतक की बातों में तंज़,चुटकुले और Whatsapp से प्राप्त फूहड़ता के अलावा मणिपुर के परिवारों के लिए कोई संवेदना नहीं दिखी। सरजी! दुर्भाग्य है कि आप अबतक इस विशाल देश को समझ नहीं पाए।












Click it and Unblock the Notifications