ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोले राहुल गांधी- टैक्स वसूली कर 'मित्रों' का कर्ज माफ कर रही सरकार
नई दिल्ली। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने वनइंडिया की एक खबर का स्क्रीन शॉट ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार LPG, पेट्रोल और डीजल पर आम लोगों से अंधाधुंध टैक्स वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर सरकार अपने 'मित्र वर्ग' का टैक्स और कर्ज माफ कर रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया '' "LPG-पेट्रोल-डीज़ल पर आम जन से अंधाधुंध टैक्स वसूली करके केंद्र सरकार अपने 'मित्र' वर्ग का टैक्स व कर्ज माफ कर रही है। सच साफ है।"

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा हो। इससे पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी ने सरकार पर कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि जैसा कि आप जानते हो, इंटरनेशल मार्केट में तेल के दाम पहले से कम हैं। लेकिन जब आप पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में तेल भरते हो आपको पता लगता है कि हिंदुस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ये जो पैसा आपकी जेब से निकाला जा रहा है, ये आपको वापस नहीं मिल रहा है। आपके बच्चों की शिक्षा में और आपके स्वास्थ्य में ये इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ये पैसा सरकार चुने हुए दो तीन बड़े उद्योगपतियों को देती है।"
इंडियन फोर्सेस को लेकर भी राहुल गांधी ने कही ये बात
राहुल गांधी ने कहा है कि इंडियन फोर्सेस 2.5 फ्रंट वार करने में पूरी तरह सक्षम है। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि '2.5 फ्रंट' के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ''भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।'' राहुल गांधी ने कहा कि ''यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के तौर पर कार्य करने के बारे में है।''












Click it and Unblock the Notifications