2016 में भारत में पकड़े गए पाकिस्तान के 24 ISI एजेंट, केंद्र सरकार ने किया खुलासा
देश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपना जाल बिछा रखा है। गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में इसका खुलासा किया।
दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा को सूचित किया है कि देश में इस साल जासूसी करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 24 एजेंट अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने किया खुलासा
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री ने खुलासा किया कि 2016 में 24 आईएसआई एजेंटों के साथ ही एक और पाकिस्तानी जासूस महमूद अख्तर का पता चला जो नई दिल्ली स्थिति पाकिस्तान हाई कमीशन में इंटेलिजेंस अफसर था।
कहां-कहां से पकड़े गए आईएसआई
इन आईएसआई एजेंटों में से 9 को राजस्थान में पकड़ा गया। पंजाब में 6, गुजरात में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 1 और दिल्ली से 4 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हाई कमीशन के कुछ स्टाफ पर देश में जासूसी नेटवर्क को चलाने का शक है।
'जरूरी कदम उठा रही है सरकार'
गृह राज्य मंत्री ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। देश और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications