आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को मिलेगा करार जवाब: जेटली
अरुण जेटली ने पाक को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि पाक की इन हरकतों का भारत ऐतिहासिक जवाब देने के मूड में है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लघन किया जा रहा है। पाक की ओर की फायरिंग की आड़ लेकर आतंकी सीमा में घुसपैठ कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर सीमा पर लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाक को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि पाक की इन हरकतों का भारत ऐतिहासिक जवाब देने के मूड में है।

आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम के दौरान जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा से अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद को पनाह देने के लिए करता आ रहा है। अब भारत इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर उठाया जाएगा और इसका हल खोजा जाएगा।
जेटली ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ऐसा पहला मौका था, जब भारत की केंद्र सरकार ने पाक को साफ कर दिया कि अगर आप भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आपको उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications