नो VIP कल्चर: अब सिर्फ इन 9 पदों पर मिलेगी लालबत्ती
नयी दिल्ली। देश में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में मोदी सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है। मोदी सरकार देश से लालबत्ती के चलन को खत्म करने की दिशा में नई पहल कर रही है। लाल बत्ती के बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिए अब सिर्फ 9 पदों पर ही इसके इस्तेमाल का अधिकार दिया जाएगा।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लाल बत्तियों के उपयोग को बेहद सीमित करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक केंद्र के केवल 5 संवैधानिक गणमान्य व्यक्तियों और राज्यों से 4 लोगों को ही लाल बत्ती दी जाएगी। इस प्रस्ताव को गडकरी ने मंत्रियों के समूह के सामने रखा और उनसे इस बारे में राय मांगी है।
प्लेटफॉर्म टिकट का इतिहास उससे जुड़े रोचक तथ्य
इस प्रस्ताव के मुताबिक केंद्र में लाल बत्ती की सुविधा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा के स्पीकर को मिलेगी जबकि राज्यों में यह सुविधा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ केवल विधानसभा के स्पीकर को दी जाएगी। गडकरी ये प्रस्ताव सरकार के सामने तब रखेंगे जब जब प्रमुख मंत्री अपनी राय इस पर रख देंगे।












Click it and Unblock the Notifications