मोदी कैबिनेट में जल्द होगा फेरबदल, नितिन गडकरी बन सकते हैं रेलमंत्री

नई दिल्ली। मोदी सरकार कैबिनेट में फेरबदल में विचार कर रही है। जल्द ही होने वाले इस फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टियों होने की खबर हैं तो वहीं कई नई चेहरे भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस नए फेरबदल में सुरेश प्रभु की मोदी कैबिनेट से छुट्टी की जा सकती है। उनकी जगह नितिन गडकरी को रेल मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद से ही सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय वापस लिए जाने की चर्चा शुरू हो चुकी थी।

करीब एक दर्जन होंगे फेरबदल

करीब एक दर्जन होंगे फेरबदल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार मंत्रिपरिषद में करीब एक दर्जन फेरबदल कर सकती है। रेल मंत्रालय में बदलाव के साथ ही रक्षा मंत्रालय में फेरबदल देखने को मिलेगा। अभी अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है जिसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर कई बार निशाना साधा है। इसके अलावा मोदी सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास एक से ज्यादा मंत्रालय है। इन सबमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

बिहार में गठबंधन का दिखेगा असर

बिहार में गठबंधन का दिखेगा असर

बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार के साथ आने के बाद केबिनेट फेरबदल में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस कैबिनेट फेरबदल में जदयू के भी कई सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 अगस्त को इसी सिलसिले में पीएम मोदी से बात करने दिल्ली आ रहे हैं।

2019 चुनाव को ध्यान में रखकर होगा फेरबदल

2019 चुनाव को ध्यान में रखकर होगा फेरबदल

2019 के चुनाव में एक 2 साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में इस फेरबदल को चुनावों में ध्यान रखकर किया जाएगा क्योंकि सह संभवत: मोदी कैबिनेट का आखिरी फेरबदल होगा। दक्षिण भारत में अपना आधार बढ़ाने के लिए पार्टी वहां के कुछ मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर सकती है। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने इन बदलावों को लेकर चर्चा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+