मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1643 KM लंबी भारत-म्यांमार बॉर्डर पर लगेगी बाड़
Fence on Indo-Myanmar Border: असम पुलिस के कार्यक्रम में 20 जनवरी को शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी से ऐलान किया था कि म्यामांर सीमा पर बाड़ लगाएगी। शाह ने घोषणा करते हुए कहा था कि म्यामांर बॉर्डर पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। जो कि बांग्लादेश सीमा की तर्ज पर होगी।
वहीं इसी कड़ी में शाह ने ट्वीट करते हुए अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार अभेद्य सीमाएं बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया गया है।

1643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़बंदी
अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा- मोदी सरकार देश की सीमा को अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है। बेहतर निगरानी के लिए सीमा पर एक गश्ती ट्रैक भी बनाया जाएगा।"
दो पायलट प्रोजेक्ट जारी
गृह मंत्री ने बताया कि सीमा की कुल लंबाई में से मणिपुर के मोरेह में 10 किमी तक पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है। इसके अलावा हाइब्रिड सर्विलांस सिस्टम (एचएसएस) के माध्यम से बाड़ लगाने की दो पायलट प्रोजेक्ट भी चलाएं जा रहे हैं।
मणिपुर में काम होगा शुरू
इसके तहत अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में प्रत्येक एक किमी की दूरी पर बाड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर तक बाड़ लगाने के काम को भी मंजूरी दे दी गई है और काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications