Modi Cabinet 3.O: नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की रूप-रेखा तैयार, जानिए हिमाचल से किसे मिला मंत्री पद?
Modi Cabinet 3.O: नरेंद्र मोदी ने आज, रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर हुआ। शपथ ग्रहण से पहले ही मंत्रिमंडल को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही थी।
किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा इसका अनुमान सब अपने-अपने हिसाब से लगा रहे थे। वहीं, हिमाचल से भी एक बड़े चेहरे का नाम मंत्री बनने की रेस में दौड़ रहा था। ये नाम था जेपी नड्डा का। जेपी नड्डा ने मोदी कैबिनेट के लिए मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वो इससे पहले भी पीएम मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
यह भी देखें: Modi Cabinet 3.0: दिग्गजों को पछाड़कर मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगी बैतूल सांसद, कौन हैं दुर्गादास उईके?

इस बार हिमाचल से बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट 3.0 का हिस्सा नहीं होंगे।
जेपी नड्डा को मिल सकती है मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी
मोदी कैबिनेट 3.O में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी किसी दूसरे नेता को देकर जेपी नड्डा को मंत्री पद सौंपा जाएगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ाया गया था। इसी महीने उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।
अब उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। नड्डा पीएम मोदी और अमित शाह दोनों के करीबी माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में सत्ता स्थापित करने में कामयाबी पाई है।
इसके अलावा, उनकी अध्यक्षता में भाजपा उड़ीसा में इस बार पहली बार सत्ता मे आई है। अध्यक्ष पद के दौरान उनके सफताओं को देखते हुए उन्हें इसका इनाम मिला है।
यह भी देखें: पहली बार सांसद बनते ही TDP के चंद्रशेखर पेम्मासानी को मिलने जा रहा है मंत्रिपद, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications