क्या जसलीन मथारू संग अनूप जलोटा ने कर ली है चौथी शादी, क्या है वायरल तस्वीरों का सच?
नई दिल्ली। एक बार फिर से भजन सम्राट अनूप जलोटा और मॉडल-सिंगर जसलीन मथारू चर्चा में है, वजह है वायरल हो रही उनकी एक तस्वीर, जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे है, फोटो में अनुप जलोटा के सिर पर सेहरा है तो वही जसलीन पंजाबी दुल्हन के रूप में बेहद आकर्षक नजर आ रहीं हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर हल्ला मच गया है, कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने से 37 साल छोटी लड़की के साथ अनूप जलोटा ने चौथी शादी कर ली है।
Recommended Video

क्या अनूप जलोटा और जसलीन ने कर ली है शादी?
हालंकि खास बात ये है कि इन तस्वीरों को खुद जसलीन मथारू ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है इसलिए यूजर्स कन्फ्यूज हैं और कयास पर कयास लगाए जा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दोनों की काफी आलोचना कर रहे हैं और इसे सस्ती पब्लिसिटी की हिस्सा बता रहे हैं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों एक साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं और जसलीन की ओर से शेयर गई ये तस्वीर उसी फिल्म का हिस्सा है।

क्या है वायरल तस्वीरों का सच?
फिलहाल जसलीन और जलोटा की ओर से इस विषय पर अभी तक कुछ कहा नहीं गया है। मालूम हो कि 'बिग बॉस 12' में जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और अनूप जलोटा(Anup Jalota) ने लव पार्टनर के रूप में एंट्री मारी थी, जिस पर काफी हो-हल्ला मचा था। 'बिगबॉस शो' में अनूप और जसलीन दोनों ने कबूला था कि वो साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं,हमें घरवालों से छुपकर मिलना पड़ता है लेकिन अब 'बिग बॉस' में हम खुल्लम-खुल्ला प्यार कर सकेंगे।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जिसके बाद जसलीन के पिता ने कहा कि ये बात सुनकर हमारा पूरा परिवार सदमे में है, हालांकि शो से बाहर आते ही दोनों अपनी बात से पलट गए और कहा कि ये सबकुछ हमने बिग बॉस के कहने पर किया था और ये एक पब्लिसिटी स्टंट था, जसलीन ने अनूप जलोटा के लिए कहा था कि वो उनके आध्यात्मिक गुरु हैं और उनने बीच कोई शारीरिक रिश्ता नहीं है।
कौन हैं जसलीन मथारू?
30 साल की जसलीन एक सिंगर-एक्टर हैं, वो अनूप जलोटा की गायिकी की फैन थीं और इसी वजह से उन्होंने उनसे संगीत सीखने का फैसला किया था। वो वैसे एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पर पली-बढ़ी हैं। अपने कॉलेज में बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब जीत चुकीं जसलीन कई बड़े सिंगर्स जैसे मीका सिंह, सुखविंदर सिंह, अमजद खान के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं। आप उनकी इंस्ट्रांगाम की तस्वीरों को देखकर उनकी ब्यूटी और हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। जसलीन ने Love Day Love Day नाम से एक म्यूजिक एलबम में काम किया है तो वहीं उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'डर्टी रिलेशन' में एक्टिंग भी की थी।

अनूप जलोटा ने की है तीन शादी
'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन' जैसे भजन को गाकर लोगों के दिलों में एक सादगी भरी छवि बनाने वाले 67 साल के अनूप जलोटा ने निजी जीवन में तीन शादियां की थीं और उनकी पहली पत्नी सोनाली भी उनकी शिष्या ही थीं, दोनों ने साथ में मिलकर कई म्यूजिक शो भी किए थे लेकिन वक्त बीतने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और दोनों का तलाक हो गयाा, बाद में सोनाली ने सिंगर रूप कुमार राठौर से शादी कर ली।
एक बेटे के पिता हैं अनूप जलोटा
इसके बाद अनूप जलोटा ने दूसरी शादी बिना भाटिया से घरवालों के कहने पर की लेकिन ये अरेंज मैरज भी तलाक की दहलीज पर टूट गई। इसके बाद अनूप जलोटा के जीवन में, देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी, मेधा गुजराल की एंट्री हुई, दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन साल 2014 में मेधा का लीवर फेल्योर के कारण निधन हो गया। अनूप और मेधा की शादी से एक बेटा है, जिसका नाम आर्यमान जलोटा है।












Click it and Unblock the Notifications