Divya Pahuja: पोस्टमार्टम ने खोले अभिजीत की हैवानियत के राज, ऐसे की थी हत्या, मॉडल के शरीर से मिले...
मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश मौत के 11 दिन बाद हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के लिए शव को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
पोस्टमार्टम के दौरान मॉडल की आंख के पास से गोली के छर्रे मिले हैं। शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। विसरा के अलावा मॉडल के शरीर के कई अंग पुलिस मधुबन की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को दिव्या के परिजनों को सौंप दिया गया है। गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान घाट में देर रात मॉडल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार ने बताया कि दिव्या पाहुजा के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक मनमोहन, संदीप, नीतू और संदीप की टीम ने कीया। पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कर के यह पता लगाया गया कि शरीर में गोली कहां पर फंसी है।
एक्सरे के बाद दोपहर लगभग दो बजे चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। पोस्टमार्टम करीब करीब पौने दो घंटे तक चला। इस दौरान यह सामने आया कि मॉडल की आंख के ऊपर गोली मारी गई थी। शरीर के अंदर से भी गोली के छर्रे भी बरामद किए गए हैं।
यह भी देखें: Divya Pahuja: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मॉडल के सिर में सटाकर मारी गई थी गोली
2 जनवरी को हुई थी मॉडल की हत्या
2 जनवरी को, दिव्या पाहुजा को पांच लोग होटल सिटी पॉइंट में ले गए और कमरा नंबर 111 के अंदर ले जाकर सिर में गोली मार दी। गुरुग्राम पुलिस ने बताया था कि दिव्या कथित तौर पर होटल के 56 वर्षीय मालिक अभिजीत सिंह से उसके अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रही थी।
बलराज ने मुनक के पास नहर में फेंकी थी लाश
आरोपी बलराज गिल को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने उस से पूछताछ की। उसने बताया कि दिव्या के शव को संगरूर जिले में मुनक के पास नहर में फेंका था। जिसके बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी गुरुग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। गुरुग्राम पुलिस ने शव की तलाश में जुटी अपनी टीम और पंजाब पुलिस की टीम को यह जानकारी दी।
यह भी देखें: गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड थी मॉडल, जेल में रहना पड़ा था 7 साल, जानिए गुरुग्राम की दिव्या पाहुजा की हत्या की कहानी
नहर मुनक से होते हुए टोहना से गुजरती है। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ शुक्रवार से ही शव की तलाश इस नहर में शुरू कर दी थी। इसके साथ ही नहर में पानी को भी बंद करा दिया गया था। टीम ने शनिवार सुबह करीब दस बजे टोहना में कुदनी हेड के पास से दिव्या का शव बरामद किया। पानी में रहने की वजह से शव फूलकर ऊपर आ गया था।
यह भी देखें: कौन थी मॉडल दिव्या पाहुजा, जिसकी हत्या ने सबको चौंकाया, पिता बेचते थे सब्जी और मां पर लगा था संगीन आरोप












Click it and Unblock the Notifications