गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड थी मॉडल, जेल में रहना पड़ा था 7 साल, जानिए गुरुग्राम की दिव्या पाहुजा की हत्या की कहानी
Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की होटल सिटी पॉइंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तब से ये मामला सुर्खियों में है। गुरुग्राम के बलदेव नगर इलाके की रहने वाली दिव्या पाहुजा को लेकर अब कई खुलासे हो रहे हैं। दिव्या पाहुजा हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाड़ोली की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी।
दिव्या को गैंगस्टर संदीप गाड़ोली के कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़े एक मामले में सात साल की जेल भी हुई थी। हालांकि 2023 के जून में दिव्या को जमानत दे दी गई थी। महीनों बाद, मंगलवार को गुरुग्राम के एक होटल में उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गैंगस्टर संदीप गाड़ोली के एनकाउंटर के वक्त वही मौजूद थी दिव्या
इतना ही संदीप गाड़ोली की जब, 7 फरवरी 2016 को मुंबई के अंधेरी में मौजूद एक होटल में एनकाउंटर किया गया था तो, उस होटल में दिव्या भी वहां मौजूद थी।
दिव्या पाहुजा पुलिस की मुखबीर भी थी। जब संदीप गाड़ोली का एनकाउंटर हरियाणा पुलिस ने मुंबई में किया था तो उस वक्त दिव्या मुंबई पुलिस की जांच में सहयोग करते हुए गवाह बन गई थी। इसी वक्त दिव्या पाहुजा पर संदीप गाड़ोली के खिलाफ हरियाणा पुलिस से मुखबिरी करने का भी आरोप लगा था।
2 जनवरी को प्रेमी के साथ निकली बाहर और हो गई हत्या!
दिव्या पाहुजा की बहन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक 2 जनवरी 2024 को दिव्या अपने मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड और व्यवसायी और गुरुग्राम में एक होटल के मालिक अभिजीत सिंह के साथ टहलने के लिए निकली थी। इसी होटल में दिव्या पाहुजा की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
2 जनवरी की सुबह तक दिव्या अपने परिवार के संपर्क में थी। लेकिन 2 जनवरी की रात होते-होते दिव्या का फोन नॉट रिचेबल हो गया था। जिसके बाद दिव्या की बहन ने अभिजीत सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने दिव्या पाहुजा के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
CCTV में शव घसीटते दिखे अभिजीत सिंह
घरवालों के कहने पर जब पुलिस ने अभिजीत सिंह के होटल का सीसीटीवी देखा तो सब हैरान रह गए। सीसीटीवी फुटेज में अभिजीत सिंह और अन्य लोगों को कंबल में लिपटे एक शव को घसीटते हुए दिखाया गया है।
ये फुटेज 2 जनवरी की रात 10 बज कर 44 मिनट की थी। परिवार वालों ने बताया कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाड़ोली के 'फर्जी' मुठभेड़ मामले में मुख्य गवाह थी।












Click it and Unblock the Notifications