असम के 24 जिलों में मोबाइल इंटरनेट 4 घंटे के लिए बंद, जानिए वजह

दीसपुर, 21 अगस्त: असम की हिमंत बिस्वा सरकार ने राज्य के कुल 35 में से 25 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला किया है। असम सरकार ने यह निर्णय 30,000 पदों के लिए आयोजित ग्रेड III और ग्रेड IV भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के मद्देनजर लिया है। सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी नौकरियों के लिए "स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी" भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए रविवार को मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी को 4 घंटे के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

Assam no internet

सरकार ने नेटबंदी के अलावा सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की है, जहां लिखिति परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सरकारी भर्ती परीक्षा 21 अगस्त के अलावा 28 अगस्त और 11 सितंबर को भी आयोजित होगी, जिसमें करीब 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। ऐसे में लिखित परीक्षा के दौरान संभावित कदाचार को रोकने के लिए असम सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करें। हालांकि ब्रॉडबैंड आधारित सेवाएं इस अवधि के दौरान चालू रहेंगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं है। अगर हम योग्यता के आधार पर 30,000 को पूरी तरह से शामिल कर सकते हैं, तो सरकार का चेहरा बदल जाएगा। सरमा ने कहा, "हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते... भले ही एक व्यक्ति परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र लीक कर दे, अराजकता होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+