गुरदासपुर: 2 लोगों की मौत से गुस्साई भीड़ गाड़ियां फूंकी, इलाके में धारा 144
इलाके में तनाव के कारण भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठा लिए हैं।
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में दो लोगों की मौत के बाद आगजनी की खबर है। आपसी रंजीश की वजह से शराब माफिया के दो गुटों में झड़प हुई जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गुस्से में आए मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षेत्र में शराब के ठेकों को आग लगा दी, जिसके बाद 3 गाड़ियों को भी जला दिया गया। दोनों युवकों की हत्या के बाद लोग सड़क पर उतर आए और दो ठेकों व तीन वाहनों को आग लगा दी। डेरा बाबा नानक में शराब ठेकेदार के कारिंदे दो युवकों से रंजिश रखते थे इसीलिए आरोपियों ने दोनों युवकों की हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों युवकों की हत्या वाहन से रौंदकर की गई है। धार्मिक संगठनों के नेता सरवण सिंह अगवान ने कहा कि अगर दोनों युवकों के हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे इलाके में लोग सड़कों पर उतरेंगे। इलाके में तनाव के कारण भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठा लिए हैं।
जिसके बाद पूरे इलाका में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है लेकिन स्थिति अभी काबू में नहीं है। जानकारी के मुताबिक यह मामला दो अलग-अलग गुटों में शराब माफिया का है। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं घटना की सूचना पाते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications