रास्ता रोको अभियान: पुलिस हिरासत में मनसे प्रमुख राज ठाकरे

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगह पर उन को हिरासत में लिया है। इसी के तहत अब से थोड़ी देर पहले राज ठाकरे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले समर्थकों से उस फ़ीस का विरोध करने के लिए कहा था जो सड़क के इस्तेमाल के लिए ली जाती है। राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले नवी मुंबई में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि अगर आपसे कोई टैक्स मांगता है तो उसे अपने अंदाज में जवाब दो। टोल टैक्स तब तक न देना, जब तक कि बताया न जाए कि यह क्यों लिया जाता है?
ठाकरे के बयान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण और नागपुर सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की थी जिसमें करोड़ो का नुकसान हुआ था बावजूद इसके टोल टैक्स वसूली जारी था।
जिसके बाद राज ठाकरे और उनकी पार्टी ने आज सुबह से ही शहर में रास्ता रोको अभियान जारी किया। जिसके कारण मुंबई में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया तो कई जगह कार्यकर्ताओं औऱ पुलिस के बीच में झड़प की भी खबर हैं।
तो कई जगह मनसे कार्यकर्ताओं ने कुछ गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी तो कई जगह टायर जलाये गये हैं। पुलिस ने राज ठाकरे को इस अभियान में भाग ना लेने को कहा था लेकिन राज ठाकरे ने उनकी सुनी नहीं इसलिए आज जब उन्होंने विरोध शुरू किया तो पुलिस को उनको हिरासत में लेना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications