मिजोरम में कब होंगे विधानसभा चुनाव, जानिए पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन पांच राज्यों में मिजोरम भी शामिल है। मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीख पर नजर डालें तो यहां 28 नवंबर को वोटिंग होगी। प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान एक चरण में संपन्न होगा। जिस दिन मिजोरम में वोटिंग होगी उसी दिन मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर भी एक ही फेज में मतदान होगा।

मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही शिड्यूल पर नजर डालें तो मतदान 28 नवंबर को होगा। 11 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। शिड्यूल इस प्रकार है...

अधिसूचना जारी : 2 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 9 नवंबर
नामांकन की स्क्रूटनी: 12 नवंबर
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 14 नवंबर
मतदान: 28 नवंबर
चुनाव नतीजे: 11 दिसंबर
मिजोरम के सियासी हालात पर नजर डालें तो ये नॉर्थ ईस्ट का अहम राज्य है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी थी। प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार बीजेपी ने वहां काफी पैठ बनाने की कोशिश की है। देखना होगा कि बीजेपी की ये रणनीति कितनी कामयाब रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications