TikTok की टक्कर में लॉन्च हुए Mitron ऐप ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद के कारण इस वक्त पूरे देश में जबरदस्त गु्स्सा है, अपने जवानों की मौत के दर्द से गुजर रहे भारत के हर कोने से चीन के सामानों के बहिष्कार की बातें सामने आ रही है, इसका जबरदस्त असर Mitron ऐप पर पड़ा है, आपको जानकर हैरत होगी कि TikTok की टक्कर में लॉन्च हुए मित्रों एप को 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर लिया है, जिसके बाद गूगल प्ले स्टोर यह ऐप 4.5 की रेटिंग पर आ गया है।

TikTok की टक्कर में लॉन्च हुए Mitron ऐप ने बनाया नया रिकार्ड

मित्रों ऐप पर आप शार्ट वीडियो बना सकते हैं, हालांकि लॉन्च के बाद ये ऐप काफी विवादों में रहा है क्योंकि लोगों का कहना था कि ये केवल TikTok की टक्कर में लॉन्च हुआ है लेकिन इसकी क्वालिटी काफी खराब है और इसे कंटेंट पॉलिसी उल्लंघन के कारण प्ले-स्टोर से हटाया भी गया था लेकिन बाद में इसे फिर से गूगल प्ले स्टोर पर री स्टोर किया गया था लेकिन अब जिस तरह से लोगों ने इसे डाउनलोड किया है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इस ऐप पर लोगों को भरोसा बढ़ गया है और यही वजह है कि इस ऐपने डाउनलोड के मामले में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

Mitron ऐप है पाकिस्तान का!

प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक मित्रों ऐप बेंगलूरू का है लेकिन पिछले दिन एक खबर में दावा किया गया था कि यह ऐप मूल रूप से पाकिस्तान का है जिसे कि आईआईटी रूड़की के छात्र शिबांक अग्रवाल ने पाकिस्तान के इरफान शेख की कंपनी Qboxus से खरीदा था, पाकिस्तान में इस ऐप का नाम टिकटिक है, हालांकि पाकिस्तान में टिकटिक ऐप में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन जिन लोगों का नाम लिया गया था, उन्होंने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया था। बता दें कि मित्रों ऐप टिकटॉक की तरह ही है और उसके फीचर्स भी टिकटॉक के जैसे ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+