Mithun Chakraborty: बाढ़ राहत में लगे BJP नेताओं पर हमला, मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी के खिलाफ खोला मोर्चा

Mithun Chakraborty Slams TMC: पश्चिम बंगाल के उत्तर क्षेत्र में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। ऐसे समय में बीजेपी सांसद खगेन मर्मू और विधायक शंकर घोष राहत और बचाव कार्यों में लगे थे। इसी बीच उसके साथ हिंसा की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया, जिसमें सांसद मर्मू को सिर में गंभीर चोट आई।

इस घटना पर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने इसे शर्मनाक करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों को भेजकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कराया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में ये घटनाएं राजनीतिक विवादों में तब्दील हो गई हैं।

Mithun Chakraborty Slams TMC

मिथुन ने TMC पर लगाया हिंसा में लिप्त होने का आरोप

मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो संदेश में कहा, "हमारे सांसद और विधायक पर जिस तरह हमला हुआ, वह बहुत शर्मनाक है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की बजाय TMC हिंसा पर उतर आई है। मैं अपने पार्टी के सभी साथियों से कहता हूं कि जनता के साथ रहें और राहत कार्यों में मदद करें।"

ये भी पढ़ें: Puja Special Train: यात्रीगण ध्यान दें! उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की राह आसान बनाएगी यह स्पेशल ट्रेन

सांसद और विधायक पर हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद खगेन मर्मू 6 अक्टूबर को जालपाईगुड़ी के दूअर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण करते समय उन्हें स्थानीय लोगों ने हमला किया, जिसमें मर्मू को सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, विधायक शंकर घोष ने भी राहत सामग्री वितरित करते समय हमले की जानकारी दी।

सुवेंदु का आरोप, ममता ने भड़काए गुंडे

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों को बीजेपी नेताओं पर हमला करने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद और विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रहे थे, लेकिन उन्हें रोकने के लिए हमला किया गया।

सुवेंदु ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "ममता बनर्जी पूरी तरह घबराई हुई हैं। उन्होंने देखा कि जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा था, तब वह कार्निवल में सेलिब्रिटीज के साथ नाच रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों को भेजा और सांसदों तथा विधायकों पर हमला करवा दिया। सांसद खगेन मर्मू पर हिंसक हमला हुआ और विधायक शंकर घोष की गाड़ी भी निशाना बनी।"

बंगाल में बाढ़ ने मचाई तबाही

उत्तर बंगाल में लगातार बारिश के कारण दार्जिलिंग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई और हजारों लोग बेघर हो गए। लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और पश्चिम बंगाल सरकार से हमले की तथ्यात्मक जानकारी देने को कहा।

ये भी पढ़ें: Bareilly Violence: बरेली हिंसा का बिहार-बंगाल कनेक्शन आया सामने, अब तक 55 उपद्रवी अरेस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+