Puja Special Train: यात्रीगण ध्यान दें! उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की राह आसान बनाएगी यह स्पेशल ट्रेन
Puja Special Train: अगर आप अपने घर से दूर हैं और अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहारों में घर वापसी की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों की राह आसान बनाने वाली है बनारस कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा, दीवाली और छठ त्यौहारों पर 05047 05048 बनारस-कोलकाता-बनारस पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 23 सितम्बर से 04 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को तथा कोलकाता से 24 सितम्बर से 05 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को 07 फेरों के लिये चलाई जाएगी।

वाराणसी जंक्शन से समय
- बनारस-कोलकाता साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 23 सितम्बर से 04 नवम्बर, तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 11.00 बजे, औंड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, बलिया से 13.40 बजे,
छपरा, सोनपुर, हाजीपुर से पकड़े ट्रेन
- रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे, छपरा से 14.50 बजे, दिघवारा से 15.20 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे,
इतने बजे पहुंचेगी बरौनी
- बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.47 बजे, झाझा से 22.35 बजे, जसीडीह से 23.08 बजे, मधुपुर से 23.35 बजे, दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.28 बजे, आसनसोल से 01.10 बजे, दुर्गापुर से 01.42 बजे, बर्द्धमान से 03.03 बजे, बैण्डेल से 04.00 बजे तथा नैहाटी से 04.25 बजे छूटकर कोलकाता 05.25 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा
- वापसी यात्रा में, 05048 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 24 सितम्बर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.24 बजे, बैण्डेल से 09.55 बजे, बर्द्धमान से 11.02 बजे, दुर्गापुर से 12.03 बजे, आसनसोल से 12.38 बजे, चित्तरंजन से 13.03 बजे, मधुपुर से 13.42 बजे, जसीडीह से 14.09 बजे, झाझा से 15.45 बजे, किऊल से 16.52 बजे, बरौनी से 19.00 बजे
- शाहपुर पटोरी से 19.52 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, दिघवारा से 22.02 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.23 बजे, बलिया से 01.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.02 बजे, औंड़िहार से 03.02 बजे तथा वाराणसी जं. से 03.50 बजे छूटकर बनारस 04.15 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications