मुझे बताएं भाजपा कहां हिंसा फैलाती है? टीएमसी नेताओं से Mithun Chakraborty ने पूछा
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने राम नवमी पर बड़ा बयान दिया है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अगर राज्य में 9% हिंदू हमारे साथ खड़े हो जाएं, तो राम राज्य स्थापित हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने टीएमसी नेताओं द्वारा भाजपा पर हिंसा फैलाने के आरोपों का जवाब भी दिया।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'ये रामनवमी का दिन है, भगवान का दिन है सभी सनातनी एक ही छत्त के नीचे आए ये सबसे खुशी की बात है। हम यह बार-बार कहते रहे हैं कि हमें यह कहने में गर्व होना चाहिए कि हम सनातनियां हैं।' कहा कि बार-बार, ये लोग (टीएमसी नेता) कहते हैं कि भाजपा हिंसा फैलाती है।

आज सड़कों पर 1 लाख से अधिक लोग थे, क्या आपने कहीं हिंसा देखी? तो मुझे बताएं कि भाजपा कहां हिंसा फैलाती है? ये सिर्फ बोल-बोल कर भ्रम फैलाते हैं उनके बातों में दम नहीं है। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती टीएमसी नेता कुणाल घोष के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों की मान्यताएं अलग-अलग हो सकती हैं।
लेकिन जब हम त्योहार मनाने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो हमें एकजुट होना पड़ता है। यह ममता बनर्जी का बंगाल मॉडल है। पूरे देश को इसे देखना चाहिए। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम साथ-साथ चल रहे हैं, यही है ममता बनर्जी का मॉडल? आप सच में मज़ाक कर रहे हैं।
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने भी उत्तर 24 परगना कहा था कि राज्य के लोगों के लिए मेरा एकमात्र संदेश ये है कि बंगाल में अभी भी 9% हिंदू अपना वोट नहीं डालते हैं। इसलिए मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। क्योंकि, अगर हम नहीं जीते तो हिंदू बंगाली यहां मुश्किल में पड़े जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Bengal Job scam: आपदा में अवसर खोज रहीं ममता? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैसे BJP को घेरने में जुट गईं?












Click it and Unblock the Notifications