कश्‍मीर का पत्‍थरबाज जुबैर अब हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी

कश्‍मीर का रहने वाला जुबैर एक पुराना पत्‍थरबाज है। उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है और पहली बार 11 वर्ष की उम्र में हुई थी उसकी गिरफ्तारी। अब हिजबुल मुजाहिद्दीन का सदस्‍य बन चुका है जुबैर।

श्रीनगर। कश्‍मीर के एक पत्‍थरबाज ने अब इस बात का खुलासा किया है कि वह हिजबुल मुजाहिद्दीन का सदस्‍य बन चुका है। शोपियां के रहने वाले इस व्‍यक्ति का नाम है जुबैर अहमद और यह व्‍यक्ति पुराना पत्‍थरबाज। जुबैर ने सोमवार को इस बात का ऐलान किया है कि वह अब हिजबुल में शामिल हो गया है।

कश्‍मीर का पत्‍थरबाज जुबैर अब हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी

पांच मिनट की वीडियो क्लिप

जुबैर को पत्‍थरबाजी के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह जेल से भाग गया और फिर हिजबुल में शामिल हो गया। वह 15 दिन पहले यानी एक मई को जेल से भागा है और अब उसने एक वीडियो जारी कर अपने हिजबुल का सदस्‍य बनने का ऐलान किया है। जिस समय जुबैर जेल से भागा था कई लोगों ने उसकी कोई खबर न होने की वजह से विरोध प्रदर्शन किए थे। जुबैर ने पांच मिनट की एक वीडियो क्लिप जारी की है। इस क्लिप में उसने कहा है कि कई बार उस पर पब्लिक सेफ्टी एक्‍ट लगाया। कोर्ट ने हर बार उसे इस एक्‍ट से रिहा कर दिया लेकिन उसे कभी भी जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। उसका दावा है कि वर्ष 2016 से अब तक उसे कई बार गैर-कानूनी तौर पर हिरासत में लिया जा चुका है।

जुबैर ने की आजादी की अपील

जुबैर की मानें तो कश्‍मीर के हर व्‍यक्ति को आगे आकर कश्‍मीर की आजादी के लिए लड़ाई लड़नी होगी। उन्‍हें इस लड़ाई का समर्थन करना होगा। जुबैर ने कश्‍मीर के नागरिकों से कहा है कि वह इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगा। जुबैर के वीडियो में उसके आस-पास हथियारों का ढेर नजर आ रहा है। जुबैर का यह वीडियो सामने आने के बाद से उन लोगों के शक पर अब फुलस्‍टॉप लग गया है जो लोग यह मान रहे थे कि सुरक्षाबलों ने जुबैर को मार डाला है। कई लोगों को इस बात का शक था कि हिरासत में जुबैर की हत्‍या हो चुकी है। पूरे कश्‍मीर में हुर्रियत कांफ्रेंस समेत जुबैर के ठिकाने के बारे में उन्‍हें जानकारी देने की मांग की जा रही थी। जुबैर का पहली बार उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उसकी उम्र सिर्फ 11 वर्ष ही थी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+