बडगाम में लापता SPO समेत जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। SPO Arrested in Budgam जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस ने रविवार को पिछले 2 महीने से लापता चल रहे विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) को बडगाम से गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बडगाम के चदूरा इलाके से हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि एसपीओ को जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का ये SPO 24 अक्टूबर से लापता था और आतंकी बन गया था।

Jammu kashmir

सेना और CRPF ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन

पुलिस की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक खुफिया सूचना के आधार पर राज्य पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल और CRPF की 181 बटालियन ने मिलकर चतरा के हयातपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एसपीओ और जैश के तीनों आतंकियों को घेर लिया। इस दौरान एसपीओ अल्ताफ हुसैन के पास से वो हथियार भी बरामद हुआ है, जिसके साथ वो 2 महीने लापता हो गया था।

गिरफ्तार हुए आतंकियों की पहचान

एसपीओ अल्ताफ हुसैन के साथ-साथ गिरफ्तार हुए जैश के तीन आतंकियों की पहचान पुलवामा के निवासी शब्बीर अहमद भट, जमशेद मगरे और जाहिद डार के रूप में हुई है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। इन आतंकियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि ये तीनों जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए हैं और घाटी में कुछ खतरनाक करने के मकसद से काम कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+