थाईलैंड की ओपल के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, खिताब जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

Miss World 2025 Opal Suchata Chuangsri: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का शानदार समापन भारत के हैदराबाद में हुआ। थाईलैंड की ओपल सुचाटा चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह सिर्फ सौंदर्य और स्टाइल का जश्न नहीं था, बल्कि आत्मविश्वास, उद्देश्य और सामाजिक बदलाव के वादे का उत्सव था।

हैदराबाद के हिटेक्स एग्जिबिशन सेंटर में हुए इस भव्य कार्यक्रम में दुनियाभर से आई 108 प्रतिभागियों में से ओपल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और दमदार जवाबों से सबको पीछे छोड़ दिया। उन्होंने न केवल जजों को प्रभावित किया, बल्कि लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली। विजेता बनने के साथ ही उन्हें करीब 8.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई, जो इस आयोजन को और खास बना गया।

Miss World Opal Suchata Chuangsri

भावनात्मक जवाब ने दिलाया ताज

फाइनल राउंड में ओपल ने अपने शानदार जवाब से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास के लोग हमसे प्रेरणा लेते हैं, चाहे वे बच्चे हों, माता-पिता या दोस्त। इसलिए हमें अपने आचरण से दूसरों को सही रास्ता दिखाना चाहिए। उनके इस जवाब को सबसे बेहतर माना गया और इसी के दम पर वह विजेता बनीं।
ये भी पढ़ें: नंदिनी गुप्ता ने जगाई उम्मीद, 8 साल बाद मिलेगा मिस वर्ल्ड का खिताब? जानिए भारत ने कब-कब जीता ये टाइटल

ओपल ने खिताब जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है - न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे 'ब्यूटी विद अ पर्पस' प्रोजेक्ट और थाईलैंड के लोगों के लिए भी..."

चार दावेदारों में सबसे आगे रहीं ओपल

ओपल ने फाइनल में मार्टीनिक, इथियोपिया और पोलैंड की प्रतिभागियों को हराया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे पहले रनर-अप, पोलैंड की माजा क्लैज्दा दूसरे रनर-अप और मार्टीनिक की ऑरेलिए जोआचिम तीसरे रनर-अप रहीं।

पूर्व मिस वर्ल्ड ने पहनाया ताज

ओपल को यह ताज 71वीं मिस वर्ल्ड और चेक रिपब्लिक की क्रिस्टिना पिशकोवा ने पहनाया। मंच पर तालियों की गूंज के बीच ओपल ने अपने चेहरे पर आत्मविश्वास और भावुकता के साथ इस ऐतिहासिक पल को जिया।

बॉलीवुड के सितारों ने बढ़ाई रौनक

फिनाले में बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर के परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी खास बना दिया। शो की मेजबानी मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और भारतीय होस्ट सचींन कुंभर ने की।

सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में जरूरतमंदों की मदद की है। वह इस शो के जजों में भी शामिल थे।

जज पैनल में थे कई दिग्गज

जज पैनल में मिस वर्ल्ड चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले, समाजसेवी सुधा रेड्डी, मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरिना टरेल समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल थे।

108 देशों की सुंदरियों ने लिया भाग

प्रतियोगिता की शुरुआत 108 प्रतिभागियों के साथ हुई थी। इसमें से पहले 40 क्वार्टरफाइनलिस्ट चुने गए, फिर टॉप 20, टॉप 8 और आखिर में टॉप 4 में पहुंची चार कंटेस्टेंट्स में से ओपल को विजेता चुना गया।

ओपल की भावुक स्पीच ने छू लिया दिल

विजेता बनने के बाद ओपल ने कहा, "यह पल सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि हर उस लड़की की उम्मीद है जो बदलाव लाना चाहती है। मैं मिस वर्ल्ड के रूप में अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी।"

तेलंगाना ने पहली बार किया आयोजन

यह पहली बार था जब तेलंगाना राज्य ने मिस वर्ल्ड जैसे ग्लोबल इवेंट की मेजबानी की। भारत में यह तीसरी बार हुआ जब यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। पूरा महीना सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों और नेतृत्व से जुड़े आयोजनों में बीता, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया।

'ब्यूटी विद ए पर्पज' की सच्ची मिसाल बनीं ओपल

जूलिया मॉर्ले ने कहा, "आज सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि समझदारी, साहस और बदलाव की चाहत देखने को मिली। ओपल ने साबित किया कि वह सिर्फ विजेता नहीं, बल्कि एक मकसद के साथ आईं हैं, जिसकी दुनिया को जरूरत है।"
ये भी पढ़ें: Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्‍ड 2025, जानिए इनके बारे में खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+