नंदिनी गुप्ता ने जगाई उम्मीद, 8 साल बाद मिलेगा मिस वर्ल्ड का खिताब? जानिए भारत ने कब-कब जीता ये टाइटल
Miss World 2025 Contestant Nandini Gupta: 72वें मिस वर्ल्ड का फाइनल 31 मई 2025 को है। इस बार ये कॉन्टेस्ट हैदराबाद में हो रहा है। 10 मई को पूरे लाव लश्कर के साथ इस भव्य समारोह की शुरुआत हुई। मिस वर्ल्ड के स्टेज पर पहले ही दिन से भारत का जलवा रहा। ओपनिंग सेरेमनी में भारत को रिप्रजेंट कोटा की नंदिनी गुप्ता ने किया। उन्होंने पहले ही दिन 110 देशों की ब्यूटी क्वीन के सामने अपनी गहरी छाप छोड़ी।
इतना ही नहीं उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी भी खूब तारीफ हुई। उनकी ड्रेस में भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही थी। नंदिनी की ड्रेस फेमस डिजाइनर गौरांग शाह ने डिजाइन की थी। जैसे ही फाइनल की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे ही भारत की उम्मीदें नंदिनी से बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि वो फिनाले में पहुंच गई हैं। कौन हैं नंदिनी गुप्ता? मिस वर्ल्ड में भारत का इतिहास, हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

नंदिनी फेमिना की उम्र 21 वर्ष है और राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता पेशे से किसान हैं। उनकी मां होममेकर हैं। फिलहाल वो बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी को स्कूल से ही फैशन शो और इस तरह के इवेंट्स को होस्ट करना-अटेंड करना पसंद था। ख़ैर अब नंदिनी से पूरे देश को उम्मीदें हैं। नंदिनी ने फेमिना मिस राजस्थान 2023 और फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
#अब तक भारत को कितनी बार मिली जीत
मिस वर्ल्ड का खिताब भारत को 6 बार मिल चुका है। मिस वर्ल्ड इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड भारत ने ही हासिल किया है। इसमें रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल है। अगर इस बार नंदिनी ये खिताब जीतती हैं तो भारत एक और इतिहास बना लेगा। भारत को 2017 के बाद से मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं मिला है।
#मिस वर्ल्ड 2025 रहा विवादों में
इस साल का मिस वर्ल्ड भी विवादों में घिरा रहा। दरअसल, मिस इंग्लैंड ने इवेंट में बीच में ही छोड़ दिया। जब वो इंग्लैंड लौटीं तो उन्होंने वहां की मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि पेजेंट इसलिए छोड़ा क्योंकि ऑर्गनाइजर्स उन पर फाइनेंसर्स को एंटरटेन करने का दबाव बना रहे थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि इवेंट में वेश्या जैसा महसूस करवाया गया। उनके छोड़ने के बाद इस इवेंट में मिस इंग्लैंड की रनर-अप हिस्सा ले रही हैं। हालांकि मिस वर्ल्ड की CEO ने इस सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था।
#कब और कहां देख सकेंगे मिस वर्ल्ड का फाइनल
इस कार्यक्रम का भारत में सोनी लिव पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं, चुनिंदा देशों में नेशनल टेलीविजन पर भी दिखाया जाएगा। साथ ही आप इसे ऑनलाइन www.watchmissworld.com पर हाई डेफिनिशन में देख सकते हैं।
#कौन होगा होस्ट और गेस्ट
ग्रैंड फिनाले को स्टेफ़नी डेल वेले (मिस वर्ल्ड 2016) और मशहूर भारतीय प्रेजेंटर सचिन कुंभार करेंगे। इस इवेंट में जैकलीन फ़र्नांडीज़ और ईशान खट्टर लाइव परफॉर्म करेंगे। वहीं, सोनू सूद को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिलेगा। साथ ही वो जज की कुर्सी में भी बैठेंगे।
बता दें, मिस वर्ल्ड चयन प्रारूप 108 प्रतियोगियों को पहले दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। वहां से, प्रत्येक महाद्वीपीय क्षेत्र (अमेरिका और कैरिबियन, अफ्रीका, यूरोप, एशिया और ओशिनिया) से दस सेमीफाइनलिस्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। कुल 40 प्रतिनिधि होंगे। कई प्रतियोगी पहले ही फास्ट-ट्रैक चुनौतियों को जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
अमेरिकी और कैरिबियन
● अन्ना-लिसे नैंटन, त्रिनिदाद और टोबैगो (हेड टू हेड चैलेंज)
● ऑरेली जोआचिम, मार्टीनिक (टॉप मॉडल)
● वेलेरिया पेरेज़, प्यूर्टो रिको (ब्यूटी विद अ पर्पस)
● मायरा डेलगाडो, डोमिनिकन रिपब्लिक (मल्टीमीडिया अवार्ड) अफ्रीका
● फेथ ब्वालिया, जाम्बिया (हेड टू हेड चैलेंज)
● सेल्मा कामन्या, नामीबिया (टॉप मॉडल)
● नताशा न्योन्योजी, युगांडा (ब्यूटी विद अ पर्पस)
● प्रिंसेस इस्सी, कैमरून (मल्टीमीडिया अवार्ड) यूरोप एलीज़ रैंडमा, एस्टोनिया (स्पोर्ट्स चैलेंज)
● मिल्ली-मै एडम्स, वेल्स (हेड टू हेड और ब्यूटी विद अ पर्पस)
● जैस्मीन गेरहार्ट, आयरलैंड (टॉप मॉडल)
● एंड्रिया निकोलिक, मोंटेनेग्रो (मल्टीमीडिया अवार्ड)
एशिया और ओशिनिया
● मोनिका केज़िया सेम्बिरिंग, इंडोनेशिया (टैलेंट और ब्यूटी विद अ पर्पस)
● इदिल बिलगेन, तुर्की (हेड टू हेड चैलेंज)
● नंदिनी गुप्ता, भारत (टॉप मॉडल)
● ओपल सुचाता, थाईलैंड (मल्टीमीडिया अवार्ड)












Click it and Unblock the Notifications